सिद्धू मूसे वाला हत्याकांड….. एकमात्र शेष शार्प शूटर दीपक मुंडी गिरफ्तार…जल्द पुलिस कर सकती है पुष्टि

क्राइम रिपोर्टर अनिल भंडारी.पवन कुमार.चंडीगढ़।

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल अपराधी शार्प शूटर दीपक मुंडी गिरफ्तार हो चुका हैं। फिलहाल, इस बारे पंजाब के किसी बड़े अधिकारी ने अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की। लेकिन, विभाग के विश्वसनीय सूत्रों से पक्की खबर हासिल हुई है कि मुंडी को अमृतसर के सीमांत क्षेत्र से  एंटी गुंडा टास्क फोर्स (एजीटीएफ) तथा विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने संयुक्त कार्रवाई दौरान पकड़ा हैं। जानकारी, इस, बात की भी सामने आ रही है कि कुछ देर में कार्यवाहक पंजाब पुलिस निदेशक आईपीएस गौरव यादव एक प्रेस वार्ता कर सकते हैं। 


उल्लेखनीय हैं कि गैंगस्टर मनप्रीत सिंह मन्नू और जगरूप सिंह रूपा के एनकाउंटर के बाद मुंडी ही एक मात्र शूटर बचा था। मूसेवाला हत्याकांड में शामिल 3 शार्प शूटर प्रियव्रत फौजी, अंकित सेरसा और कशिश उर्फ कुलदीप को दिल्ली पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। मन्नू व रूपा के एनकाउंटर के बाद डरा हुआ मुंडी लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था। मंगलवार सुबह पुलिस को मुंडी के होने की सूचना मिली।


दीपक मुंडी बोलेरो मॉड्यूल का हिस्सा था
मूसेवाला की हत्या में बोलेरो और कोरोला मॉड्यूल का इस्तेमाल हुआ था। दीपक मुंडी बोलेरो मॉड्यूल का हिस्सा था, जिसे हरियाणा का शार्प शूटर प्रियव्रत फौजी लीड कर रहा था। अंकित सेरसा और कशिश भी इनके साथ था। मूसेवाला के कत्ल के बाद यह चारों भागकर गुजरात गए थे। वहां, जब फौजी बिना मुंह ढके घूमने लगा तो अंकित सेरसा और मुंडी दूसरी जगह भाग निकले। इसके बाद सेरसा दिल्ली के कश्मीरी गेट से गिरफ्तार हो गया। हालांकि, तब तक मुंडी उसे भी छोड़कर जा चुका था।


पंजाब पुलिस जल्द कर सकती है इसकी घोषणा
फिलहाल अधिकारी गिरफ्तारी के बारे में कोई भी जानकारी शेयर नहीं कर रहे, लेकिन कोई अधिकारी मुंडी की गिरफ्तारी को स्पष्ट तौर पर नकार भी नहीं रहा है। सूचना है कि जल्द ही डीजीपी कार्यालय से मुंडी के पकड़े जाने की घोषणा की जा सकती है।

100% LikesVS
0% Dislikes