‘हड़ताली-कर्मचारियों’ तथा ‘सीएम’ के बीच बैठक शुरु……..हमेशा के लिए ‘छुट्टी’ या फिर मान ली जाती है ‘मांगे’……बड़ा ‘सस्पेंस’….?

मोगा में पीआरटीसी बस चलाने वाले चालक के हाथ में ‘चुड़िया’ तथा सिर पर डाला ‘दुपट्टा’, नारे लगाए ‘गद्दार’ मुर्दाबाद।

एसएनई न्यूज़.मोगा /चंडीगढ़।

पंजाब रोडवेज-पीआरटीसी-पनबस कर्मचारियों के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच बातचीत शुरू हो चुकी है। संकेत इस बात के भी मिल रहे है,शायद कैप्टन हड़ताली कर्मचारियों की कुछ जायज मांगे मान सकते है। जबकि, कयास इस बात के भी लगाए जा रहे है कि हड़ताली कर्मचारियों की लगातार चल रही हड़ताल से नाराज सीएम अपना सख्त फैसला सुनाते हुए उनकी छुट्टी भी कर सकते है या फिर एक-एक करके मांग मानी भी जा सकती है। इन सब बातों को लेकर बड़ा सस्पेंस चल रहा है। 

फोटो कैप्शन- यह तस्वीरें मोगा के बस स्टैंड की है, यहां पर बस चालक के हाथ में चुडिया डालते हड़ताली बस चालक कर्मचारी।


खैर, इन सभी मुद्दों को लेकर सीएम आज कोई फैसला ले सकते है। क्योंकि, बस कांट्रेक्ट चालकों की हड़ताल की वजह से सरकारी बसों का पहिया हाईवे पर थम गया। राज्य सरकार को बड़े स्तर आर्थिक नुकसान हो रहा है। ऊपर से वर्ष 2022 विधानसभा चुनाव भी बेहद नजदीक है। इसलिए कैप्टन सरकार के लिए उनके समक्ष बहुत बड़ी मजबूरी आ खड़ी है। अब, उनके लिए हड़ताली कर्मचारियों की जायज मांग मान लेना ही एकमात्र रास्ता बचा है। 

उधर, जिला मोगा के सरकारी बस स्टैंड में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। पीआरटीसी चालक द्वारा हड़ताल के दौरान बस चलाने के आरोप में उस रंगेहाथ पकड़ लिया। इतना ही नहीं उसके हाथ में चुड़िया तथा सिर चुन्नी डाल दी। ऊपर से गद्दर कह कर जोर जोर से नारे लगाए गए। इस घटना को लेकर रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर कई दिनों से चली आ रही शांतिमय हड़ताल पर कई प्रकार के सवाल खड़े कर दिए। 


 मंगलवार को पूरे पंजाब के रोडवेज कर्मचारियों ने सरकारी बस का चक्का जाम करते हुए राज्य सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की। यात्री खासा परेशान रहे। उनके चेहरों पर परेशानी की कई तस्वीरें सामने आई। निजी बस चालकों की खूब चांदी रही। 

50% LikesVS
50% Dislikes