वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।
राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड ( एनएसजी, कमांडो) का 5 करोड़ का किराया पंजाब किसान में लंबित चल रहा हैं। ये सभी सुरक्षा कर्मी पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की सुरक्षा में तैनात थे। पता चला है कि यह किराया लगभग 30 वर्ष ( वर्ष 1992 से 2021) तक का हैं। बताया जा रहा है कि यह जगह पंजाब मंडी बोर्ड के अधीन हैं। अब मंडी बोर्ड ने इस पूरे मामले को लेकर सीएम से लेकर डीजीपी को एक पत्र लिखकर भेजा हैं।
यह था पूरा मामलादरअसल, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की सुरक्षा में तैनात एनएसजी कमांडो को ठहरने के लिए पंजाब पुलिस ने 1992 में मंडी बोर्ड को पत्र लिखकर गुहार लगाई थी। उस समय 34 बेड और एक डीलक्स कमरा मुहैया करवाने की बात कही थी। कमांडो द्वारा उक्त जगह का दिसंबर 1992 से अक्टूबर 2021 तक इस्तेमाल किया था। इस समय अवधि का किराया 4.71 करोड़ रुपये बनता है।
दो दिन के लिए मांगी थी इजाजत
सूत्रों की मानें तो पंजाब पुलिस की तरफ से जब ये कमांडो पंजाब आए थे तो मंडी बोर्ड को केवल 2 दिन के लिए इनके इंतजाम करने की बात कही थी। इसके बाद ये कमांडो पक्का डेरा लगाकर बैठ गए थे।