भाजपा के वरिष्ठ नेता ने ट्वीट कर जताई कड़ी प्रतिक्रिया
एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़।
प्रदेश की आप सरकार ने राज्य की जनता के साथ किया बिजली का 300 यूनिट फ्री का वादा तो पूरा कर दिया। जबकि, सामान्य वर्ग से बड़ा धोखा होने की बड़ी बात सामने आई। भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष शर्मा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर आप सरकार को घेरते हुए स्पष्ट तौर पर लिखा है कि सत्ता से पहले पंजाब की जनता को 300 यूनिट माफी देने का वादा किया था। उसमें किसी जाति विशेष का हवाला नहीं दिया गया। लेकिन, इसमें 300 यूनिट से ऊपर एक यूनिट खर्च होने पर पूरा बिल देने का प्रावधान किया गया। पंजाब की जनता को यह बिल्कुल स्वीकृति नहीं है। एक प्रकार से पंजाब की जनता के साथ आप सरकार ने सरासर धोखा किया। सामान्य वर्ग को फिर से आप ने नजरअंदाज किया। इसके लिए पंजाब की भगवंत मान (आप) सरकार को फैसले पर विमर्श करना होगा। अन्यथा, भाजपा इसका कड़ा विरोध करेगी।
दरअसल, पंजाब की जनता से आप ने वादा किया था कि सत्ता हासिल होने के उपरांत पंजाब में 300 यूनिट बिजली माफ किया जाएगा। इस वादे इस बात का बिल्कुल विवरण नहीं किया गया था कि 300 यूनिट बिजली बिल के पार सारा बिल उपभोक्ता को देना पड़ेगा। अब 300 यूनिट बिजली बिल माफ का वादा तो पंजाब सरकार ने पूरा कर दिया है। 1 जुलाई से पंजाब सरकार का यह अधिनियम लागू हो रहा है।
लेकिन , सामान्य वर्ग के लिए यह कोई राहत की बात नहीं है। बल्कि, पंजाब सरकार ने एक प्रकार से पंजाब के सामान्य वर्ग से धोखा किया। विपक्षी दल भाजपा से लेकर कांग्रेस,शिअद ने भी सरकार के इस फैसले को लेकर खुलकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि पंजाब का वादा हवा-हवा है। कहने को कुछ करने में कुछ है। चर्चा, इस बात की भी चल रही है कि आप सरकार को बिजली यूनिट 300 फ्री को लेकर एक बार सोच लेना चाहिए। क्योंकि, गर्मी ऋतु में एसी चलना आम बात है, इसलिए 300 यूनिट से ऊपर बिजली यूनिट चलेंगा। एक प्रकार से सामान्य वर्ग के लिए घाटे का सौदा साबित होगा। सरकार के खिलाफ लोगों का रोष भी बढ़ेगा। इसलिए, सरकार को अपने फैसले पर एक बार फिर से पुनर्विचार करने की जरुरत पड़ सकती है।

