FUEL-CRISIS-AT-PUNJAB….फिर से पंजाब में पेट्रोल-डीजल की किल्लत…..कई पंप सूखे, इधर-राजनीति गरमाई, इस नेता ने इसके लिए प्रधानमंत्री को ठहराया जिम्मेंदार 

PETROL-DIESEL-CRISIS-FILE-IMAGE

SNE NETWORK.AMRITSAR/JALANDHAR/CHANDIGARH.

पूरे पंजाब में पेट्रोल-डीजल की भारी किल्लत से लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। कई जिलों में पेट्रोल पंपों पर ईंधन खत्म होने जैसी स्थिति बन गई है। पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन पंजाब ने इस गंभीर संकट को लेकर पंजाब के चीफ सेक्रेटरी को पत्र लिखकर तुरंत दखल देने की मांग की है।

समय पर सप्लाई नहीं भेजी जा रही

एसोसिएशन के महासचिव मनजीत सिंह और जालंधर के प्रधान सुख मोहन सिंह का कहना है कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा समय पर सप्लाई नहीं भेजी जा रही, जिससे कई पंपों का स्टॉक पूरी तरह खत्म हो चुका है। डीलरों ने यह आरोप भी लगाया कि सामान्य पेट्रोल-डीजल देने से पहले उन्हें महंगा प्रीमियम फ्यूल खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

सरकार गंभीर नजर नहीं आ रहीकांग्रेस विधायक परगट सिंह

इस मुद्दे पर कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में इतना बड़ा ईंधन संकट होने के बावजूद सरकार गंभीर नजर नहीं आ रही। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय दौरों और विदेश नीति के दावों के बावजूद आज भारत मुश्किल समय में खुद को अकेला महसूस कर रहा है। विधायक ने चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है, जिसका सबसे बड़ा असर गरीब, किसान, मजदूर और आम लोगों पर पड़ेगा।###UK###AUSTRALIA###FRANCE###PETROL-DIESEL-CRISIS-PUNJAB-NEWS###CANADA###USA###@

100% LikesVS
0% Dislikes