40 फीसद काम कर रही पुलिस विभाग में ‘काली भेड़े’, अब उनकी खैर नहीं, स्पीकर ने मांग ली रिपोर्ट

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।

पंजाब पुलिस में कई “काले भेड़” है. जिनकी पहचान करनी आरंभ हो गई है। इस पर पूरा काम एक कमेटी कर रही है। कुछ सप्ताह में रिपोर्ट में बना कर उसे पंजाब के विधानसभा स्पीकर को सौंप दी जाएगी। इस बात की पुष्टि, सरकार के एक शीर्ष अधिकारी ने दी। बताया जा रहा है कि लगभग 40 फीसद काले भेड़ है, जिन्होंने अपराधियों को संरक्षण देकर खुद की जेब को गर्म किया। यह तो अभी रिपोर्ट की प्राथमिक चरण का डाटा है। आगे-आगे कईयों का नाम सामने आने के पूरी संभावना बन चुकी है। उधर, काले भेड़ भी काफी चौकन्ना हो चुके है। अपने को बचाने के लिए कई प्रकार के हथकंडे अपनाने भी आरंभ कर दिए, अब देखना होगा कि वह सरकार की चाल को पार करने में कामयाब हो पाते है या फिर उसमें फंस जाते है। 

पिछले सप्ताह विधानसभा सत्र के दौरान, अध्यक्ष के कहने पर सदन ने शुरू में पंजाब के डीजीपी से कोटकपूरा (उनके अपने निर्वाचन क्षेत्र) में तैनात एक एएसआई के खिलाफ एक “वर्गीकृत” गैंगस्टर से रिश्वत मांगने और उसका समर्थन करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के बारे में रिपोर्ट मांगी थी। 

एएसआई बोहर सिंह को निलंबित कर दिया गया, लेकिन एएसआई और स्पीकर संधवां के एक रिश्तेदार के बीच पहले भी झगड़े की खबर सामने आई थीं। बाद में, जब इस मुद्दे ने राजनीतिक तूल पकड़ा, तो मुख्यमंत्री भगवंत मान, जो गृह विभाग का प्रभार संभाल रहे हैं, मुश्किल में पड़ गए, तो स्पीकर ने अपना रुख नरम करते हुए कहा कि उन्होंने पुलिस में सभी “काले भेड़ों” के बारे में रिपोर्ट मांगी है। स्पीकर ने  कहा था, “मैंने सभी दागी अधिकारियों के बारे में रिपोर्ट मांगने में ‘सदन की भावना’ के अनुसार चलने का फैसला किया।”

100% LikesVS
0% Dislikes