5 बार के पूर्व मुख्यमंत्री पंजाब प्रकाश सिंह बादल का ऐतिहासिक फैसला… 5 लाख रुपए छोड़ी पेंशन

एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़।

पंजाब के 5 बार रह चुके मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह ने बादल ने एक बड़ा ही ऐतिहासिक फैसला लेते हुए , उन्हें प्रतिमाह मिलने वाली 5 लाख रुपए की पेंशन को छोड़ दिया। इस बात की पुष्टि पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल द्वारा लिखी सरकार को चिट्ठी से हुआ। इस बात प्रकाश सिंह बादल हार गए। वह पंजाब में लगभग 10 बार विधानसभा सीट जीत चुके है। इस बात का फैसला लेकर पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने आम जनता तथा अन्य पार्टियों में एक अच्छी मिसाल का उदाहरण दिया।

इस बार पंजाब में शिअद के लगभग बड़े नेता अपनी-अपनी सीट हार गए। जनता का गुस्सा शिअद के प्रति साफ तौर पर दिखाई दिया। अब देखना होगा प्रकाश सिंह बादल के उपरांत कौन-कौन बड़ा नेता अपनी पेंशन छोड़ कर मिसाल पैदा करता है। प्रकाश सिंह बादल ने साफ तौर पर कहा कि उन्हें अब पेंशन की कोई आवश्यकता नहीं है। सरकार उनकी पेंशन को बंद कर दें। इन पैसों को लोक भलाई के कार्य में इस्तेमाल किया जाए।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व आप के विपक्षी नेता हरपाल सिंह चीमा कई बड़े नेताओं का आय कर अदा करने के मामले को लेकर स्पीकर तथा राज्यपाल से मुलाकात कर इस बात का विरोध भी दर्ज करा चुके है। चूंकि, प्रदेश में आम आदमी की पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आई है। लगभग 92 विधायक अपने-अपने क्षेत्र से भारी मतों से निर्वाचित होकर आए। हर किसी को आस इस बात की भी है कि भगवंत मान सरकार प्रदेश के लिए कुछ नया कर दिखाएंगी। 

यह मुद्दा कांग्रेस सरकार के दौरान काफी उठा था। उस दौरान सामने आया था कि प्रदेश के कई बड़े नेताओं का आय कर कांग्रेस सरकार अदा कर रही है। आम आदमी पार्टी के संज्ञान में मामला आया। नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए पूर्व में सदन में उठाया। उसके बाद आप विधायकों के हस्ताक्षर वाला सहमति पत्र लेकर राज्यपाल तथा स्पीकर से मुलाकात कर अपना विरोध दर्ज कराया था। अब आप सरकार के आते ही विपक्ष के नेताओं को सोचने के लिए मजबूर कर दिया। 

100% LikesVS
0% Dislikes