AAP के अमन ARORA PRESIDENT, अमन शैरी कलसी ACTING अध्यक्ष…..इस बात की जानकारी CM ने X पर दी

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

अमन अरोड़ा को आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के नए प्रधान नियुक्त हुए हैं, जबकि, कार्यकारी अध्यक्ष विधायक अमनशेर सिंह शैरी कलसी को बनाया गया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक्स पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी। सीएम ने लिखा-आज मैंने पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी अपने 2 करीबी साथी कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और विधायक अमनशेर सिंह शैरी कलसी को सौंप दी है।

पार्टी ने फैसला किया है कि अमन अरोड़ा पार्टी अध्यक्ष और शैरी कलसी उपाध्यक्ष के तौर पर काम करेंगे। मुझे अपने दोनों साथियों पर पूरा विश्वास है कि वे आने वाले समय में पार्टी और संगठन को पंजाब में और मजबूत करेंगे और नई ऊंचाइयों तक लेकर जाएंगे। अमन अरोड़ा सुनाम से विधायक हैं। अरोड़ा पहली बार मार्च 2017 में पंजाब विधानसभा चुनाव का चुनाव रिकॉर्ड मतों से जीते थे। वे आम आदमी पार्टी की पंजाब राज्य इकाई के सह-अध्यक्ष हैं। अमन 2 बार के विधायक और पंजाब के पूर्व मंत्री भगवान दास अरोड़ा के बेटे हैं। इससे पहले वे कांग्रेस के टिकट पर 2007 और 2012 में 2 बार सुनाम से चुनाव लड़ चुके हैं। जनवरी 2016 में वे आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे।


आप की 2.0 सरकार के लिए सीएम भगवंत मान पहले ही पार्टी के प्रधान पद से कदम पीछे खींचने का एलान कर चुके थे। अमन अरोड़ा पार्टी का प्रमुख हिंदू चेहरा हैं। 

100% LikesVS
0% Dislikes