AAP के लिए कौन सा नया विवाद खड़ा हुआ…..शहीद भगत सिंह के पोते ने किस बात पर जताया कड़ा एतराज

वरिष्ठ पत्रकार.PUNJAB। 

केजरीवाल के साथ लगी शहीद भगत सिंह की तस्वीर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया। दरअसल, केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल पत्रकारों को संबोधित कर रही थी। इस पर शहीद भगत सिंह के पोते यादवेंद्र सिंह संधू ने कड़ा एतराज जताया। उनके मुताबिक, केजरीवाल का नाम शराब घोटाले से जुड़ा है, इसलिए वह समझते है कि शहीद भगत सिंह फोटो को उनकी तस्वीर के साथ नहीं जोड़ा जाना चाहिए। देश की स्वतंत्रता में शहीद भगत का अहम रोल रहा है। उधर, भाजपा ने भी इस पर कड़ा विरोध जताया तथा कई नेता कई प्रकार की टिप्पणियों दे रहे है। आप की शीर्ष महिला मंत्री  आतिशी ने कहा  केजरीवाल आज भाजपा की तानाशाही के खिलाफ चल रहे संघर्ष के प्रतीक हैं और उनकी यह तस्वीर इसी बात का प्रमाण है।


जानिए, कैसे शुरू हुआ विवाद


वहीं भगत सिंह के पोते यादविंदर संधू ने  कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल का एक वीडियो आया जिसमें दीवार पर भगत सिंह और बाबा साहेब अंबेडकर के साथ अरविंद केजरीवाल की तस्वीर लगाई गई थी। ये देखने के बाद मुझे बहुत बुरा लगा। उनकी तुलना दिग्गजों से करने की कोशिश की गई, मैं आम आदमी पार्टी से कहूंगा कि ऐसी गतिविधियों से दूर रहें।

100% LikesVS
0% Dislikes