वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।
पंजाब-हरियाणा के सीमांत क्षेत्र में एक भयानक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में 3 लोगों की जान चली गई। सभी मृतक पंजाब के मोहाली जिला के रहने वाले हैं। पेशे से मजदूर बताए जा रहे हैं। मोटर बाइक (जुगाड़ रेहड़ी) को एक तेज रफ्तार बस ने कुचला हैं। बताया जा रहा है कि बस की गति 110 की थी। काफी लापरवाई से बस को चालक चला रहा था। मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल आरंभ कर दी। पास में लगे सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया गया। शव सरकारी अस्पताल के शवगृह में पहचान के लिए रखवा दिए गए।
जानकारी के मुताबिक, देर सायं एक जुगाड़ मोटर बाईक सवार तीन श्रामिक आलू–प्याज लाद कर मोहाली की तरफ जा रहे थे। पीछे से एक तेज रफ्तार निजी बस आ रही थी। उसने टक्कर मार दी। तीनों मजदूर बस की चपेट में आ गए। खून से लथपथ मजदूर बीच सड़क में थड़फने लगें। प्रत्यक्षदार्शियों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। बस चालक मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस हादसा स्थल पर पहुंची गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया। बस की चालक की पहचान की जा रही हैं। अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। शव सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में पहचान के लिए रखवा दिए गए। हादसा, रविवार की देर सायं करीब 6 बजे का बताया गया हैं।