वरिष्ठ पत्रकार,चंडीगढ़।मददगार भारतीय छात्र की अमेरिका में बेरहमी से हत्या कर दी गई। छात्र विवेक के सिर पर 50 वार हथौड़े से किए गए। दिल दहला देने वाली घटना सीसीटीवी में कैद हो चुकी हैं। पीछे से छात्र हरियाणा का रहने वाला हैं। हत्या को अंजाम देने वाला जूलियन फाकनर स्थानीय हैं। पुलिस ने अपराधी को पकड़ लिया। परिवार में मातम का माहौल हैं। शव भारत लाने के लिए पीएम मोदी से आग्रह किया गया।
जानकारी के मुताबिक, अमेरिका के प्रांत जॉर्जिया में स्थित लिथोनिया शहर में भारतीय छात्र विवेक रहता था। वह वहां के एक विश्वविद्यालय में बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई कर रहा था। साथ में ही कुछ समय के लिए एक रेस्त्रां में काम कर रहा था। ठंड की वजह से उसने एक विदेशी को अपने यहां ठहरने के लिए मदद की। सुरक्षा के लिहाज ने विवेक ने पुलिस से मदद की मांग की तो स्थानीय भड़ उठा। उसने विवेक के सिर पर हथौड़े से 50 वार कर दिए। लहूलुहान घायल ने बीच सड़क में दम तोड़ दिया। सीसीटीवी में घटनाक्रम कैद हो गई।
बताया जा रहा है कि कातिल को पुलिस ने पकड़ लिया। उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल हथौड़ा बरामद कर लिया गया। शव का पोस्टमार्टम हो चुका हैं। उसे शवगृह में रखा गया। इधर, भारत के हरियाणा में रहने वाले पीड़ित परिवार में गम का माहौल हैं। बेटे के शव को भारत वापस लाने के लिए पीएम मोदी से गुहार लगाई।