AMERICA से गैंगस्टर के आदेश पर ‘CHANDIGARH’ में हुई फायरिंग………..लारेंस बिश्नोई का हाथ…क्षेत्र में दहशत का माहौल

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 


एक युवक के घर के बाहर 3 बदमाशों ने खुलेआम फायरिंग कर जान से मारने की धमकी दी। मामला,  चंडीगढ़ के डड्डूमाजरा कॉलोनी से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने युवक का पीछा कर फायरिंग की। युवक ने घर में घुसकर अपनी जान बचाई। पता चला है कि युवक रात को किसी कार्यक्रम से लौट  रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने युवक का घर तक पीछा किया और उस पर फायरिंग की। बदमाशों ने गाली-गलौज किया और बाइक लेकर भाग निकले।


पूरी घटना पीड़ित युवक के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसके बाद इन आरोपियों ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर रिंकू नाम के युवक को गाली दी और अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपियों ने कहा कि वह रिंकू को मारने आए थे। यह आदेश अमेरिका से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई ने दिया था।


पीड़ित की पहचान डड्डूमाजरा कॉलोनी के रहने वाले रिंकू के रूप में हुई है। रिंकू ने पुलिस को बताया कि वह एक कार्यक्रम से लौट रहा था। इस दौरान 3 बदमाशों ने बाइक से पीछा किया। इस दौरान उन्होंने फायरिंग भी की। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। चंडीगढ़ की एसएसपी कंवर दीप कौर ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आदेश दिया। चंडीगढ़ पुलिस पूरे शहर की नाकाबंदी कर आरोपियों को पकड़ने में जुट गई।

100% LikesVS
0% Dislikes