वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर चंडीगढ़।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर खिलाड़ी अभिषेक शर्मा की कानूनी मुश्किलें बढ़ चुकी है। सूरत पुलिस ने नोटिस जारी कर पेश होने के लिए बोला है। मामला, उनकी महिला मित्र मशूहर माडल की आत्महत्या से जुड़ा है। पुलिस जांच में खिलाड़ी तथा मृतक माडल की आपसी व्हट्सएप चैट के अहम सबूत हासिल हुए। इस बात की पुष्टि , सूरत पुलिस के एक बड़े अधिकारी ने की। खिलाड़ी के पिता खुद अतरराष्ट्रीय टीम (यूईए) के पूर्व क्रिकेट कोच रह चुके है। बैंक में एक अच्छे पद पर कार्यरत है। परिवार इस मसले पर खुल कर नहीं बोल रहा है। सूत्रों से पता चला है कि उन्हें जानबूझकर झूठा फंसाया जा रहा है। इस केस से उनका कोई लेना देना नहीं है। न्याय प्रणाली पर भरोसा जताते कहा कि इंसाफ की जीत होगी।
अभिषेक आईपीएल में एक अच्छे बल्लेबाज के रुप में जाने जाते है। इस प्रतियोगियता में काफी अच्छे रन बनाने का उनके नाम पर रिकार्ड है। जूनियर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम में कई बार खेलने का अवसर हासिल हुआ। अच्छी पारियां खेल कर देश की जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इन दिनों पता चला है कि अभिषेक आईपीएल की तैयारियों में जुटे है। पता चला है कि मशूहर माडल तानिया उनकी अच्छी दोस्त थी। दोस्ती काफी समय से चल रही थी। प्रतिदिन उनसे बातचीत फोन पर होने की बात सामने आई।
पिछले दिनों तानिया ने अपने अपार्टमेंट में खुदकुशी कर ली। पुलिस को तानिया का शव लटकता मिला। पुलिस ने मृतका के मोबाइल में जांच कराई तो कई बार अभिषेक से बातचीत तथा आपस में संदेश भेजने की बात सामने आई। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, अंतिम बार माडल ने अभिषेक को एक संदेश भेजा था। उस संदेश को लेकर अभिषेक को पुलिस ने नोटिस भेजा। कब, उन्हें जांच शामिल होने के लिए बुलाया गया, इस बारे अभी तक पुलिस ने अधिकारिक पुष्टि नहीं की।
उधर, खिलाड़ी के करीबी सूत्र ने बताया कि अभिषेक का इस मामले में कोई लेना देना नहीं है। वह काफी अच्छा लड़का है। माडल के साथ दोस्ती तो अवश्य थी, लेकिन, मुलाकात काम ही हुआ करती रही। वह हमेशा अपना समय खेल में देता था। जांच में जल्द शामिल होकर अपना पक्ष रखने के लिए अभिषेक सूरत जा रहा है।