AMRITSAR———-कैसे पहुंच गए भारतीय मछुआरे पाकिस्तान…….कौन-कौन सी सहन करनी पड़ी जिल्लत……क्यों, चूमा भारत की धरती को…जाने, इस खास रिपोर्ट में…….?

वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर चंडीगढ़। 

पाकिस्तान की जेलों में कैद 200 से अधिक भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया गया है। उन्हें अटारी-वाघा बॉर्डर से शुक्रवार रात भारत लाया गया। ये सभी मछुआरे अरब सागर में मछली का शिकार करते समय अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर गए थे।


रिहा किए गए मछुआरों ने जब अपने वतन में कदम रखा तो उन्होंने झुककर जमीन को चूमा। जब वे भारतीय सीमा में दाखिल हुए तो वे काफी खुश थे। ज्यादातर मछुआरे गुजरात के थे। पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने शुक्रवार को कहा था कि उनकी सरकार 200 भारतीय मछुआरों और तीन नागरिक कैदियों को रिहा कर रही है। इससे पहले 198 भारतीय मछुआरों को 12 मई, 2023 को वापस लाया गया था।


इतने माह से थे बंद 


पाकिस्तान से लौटे एक मछुआरे उमर ने बताया कि दो साल पहले मछली पकड़ते वक्त पानी के बहाव की वजह से वह सीमा पार चला गया था। उसके बाद उसे पाकिस्तान जवान पकड़ ले गए। वह 30 महीने से जेल में बंद था।


इतने मछुआरे अभी भी सलाखों के पीछे


उमर ने बताया कि पाकिस्तानी जेलों में अब भी 265 भारतीय मछुआरे बंद हैं। उसने सरकार से मांग की है कि उन मछुआरों को भी जल्द भारत लाया जाए। सभी नाजायज सजा काट रहे हैं। उसने बताया कि जब भारतीय मछुआरे पकड़े जाते हैं तो उनकी नाव भी जब्त कर ली जाती है। उसने मांग की कि उसकी जब्त की गई नाव भी वापस की जाए।

100% LikesVS
0% Dislikes