AMRITSAR…….यह थे वो 5 तस्कर, जिनका सरगना चलाता था JAIL से गिरोह, PAKISTAN से मिलता था निर्देश, आगे दी जाती थी इन-इन क्षेत्र में SUPPLY

पवन कुमार.अमृतसर.चंडीगढ़। 

पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी से जुड़े 5 तस्करों को गिरफ्तार करने का दावा किया। सभी कथित अपराधी सीमांत क्षेत्र घरिंडा के पास के रहने वाले है। इनके कब्जे से 3 किलोग्राम हेरोइन, प्रतिबंधित दवाइयां,  0.32 बोर की पिस्टल और 3 जिंदा कारतूस बरामद हुए। सभी एक लग्जरी कार में सवार थे। गिरफ्तारी भैणी बासरके क्षेत्र से सीआईए स्टाफ की टीम ने की। गिरोह गोइंदवाल केंद्रीय जेल से एक कैदी द्वारा चलाया जा रहा था। उसके नाम बारे पुलिस ने पुष्टि नहीं की। पाकिस्तान से कथित तस्करों के तार जुड़ रहे है। इस बात की पुष्टि, पुलिस प्रमुख गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने की। 

पुलिस आयुक्त ने जानकारी दी कि उनकी सीआईए स्टाफ पुलिस को पता चला था कि गांव घरिंडा के रहने वाले 5 युवक नशे के कारोबार से जुड़े है। लिंक पाकिस्तान के कुख्यात तस्करों के साथ है। ड्रोन के माध्यम से सरहद पार से कई बार खेप मंगवा चुके है। टीम ने उन्हें स्पेशल नाका दौरान गांव भैणी बासरके के पास पकड़ लिया। प्राथमिक जांच में पता चला है कि गोइंदवाल साहिब केंद्रीय जेल में एक कैदी उनका सरगना है। उसके इशारे पर काम करते है। आगे उसका संपर्क पाकिस्तान में रहने वाले तस्कर काला, राणा के साथ है। कितनी बार खेप लेकर आगे सप्लाई कर चुके है। कौन-कौन उनके लिंक में जुड़ा है। इधर तथा पाकिस्तान के किन-किन तस्करों के साथ संबंध है। सब का पता लगाया जा रहा है। आने वाले दिनों में बड़ी सफलता हासिल होने की आयुक्त द्वारा दावा किया जा रहा है।  

कथित अपराधियों की पहचान

कथित अपराधियों की पहचान गगनदीप सिंह उर्फ गोरा, हरमनदीप सिंह @ हरमन @ हैप्पी , चरणजीत सिंह @ चरण , जर्मनप्रीत सिंह @ जर्मन, लवनीत सिंह @ राहुल निवासी पुलिस थाना घरिंडा के तौर पर हुई। पता लगाया जा रहा है कि किन-किन के खिलाफ पूर्व में आपराधिक मामले दर्ज है। किन-किन वारदातों को अंजाम दे चुके है। सभी विषयों पर पुलिस काफी गंभीरता से जांच कर रही है।  

100% LikesVS
0% Dislikes