SNE NETWORK.AMRITSAR/CHANDIGARH.
अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से संचालित एक अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 11 अत्याधुनिक पिस्तौल और 8 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने अपने एक्स हैंडल पर साझा की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे कुछ ऑपरेटिव के संपर्क में थे, जो अवैध हथियारों की सप्लाई में शामिल हैं।

बरामद हथियारों को आपराधिक तत्वों तक पहुंचाने की साजिश रची गई थी–POLICE
पुलिस के अनुसार, बरामद हथियारों को आपराधिक तत्वों तक पहुंचाने की साजिश रची गई थी। इनका इस्तेमाल रंगदारी वसूलने, हिंसक वारदातों को अंजाम देने और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में किया जाना था। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि यह नेटवर्क सीमा पार से हथियारों की तस्करी कर पंजाब में आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहा था। एयरपोर्ट थाना, सदर थाना और छेहरटा थाना में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं।
अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ जीरो टॉलरेंस–DGP
पंजाब पुलिस का कहना है कि अवैध हथियार तस्करी, सीमा पार से होने वाली तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ उसकी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस ने दोहराया है कि राज्य में अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है। ###USA###UK###CANADA###WEAPONS-RECOVERED-AMRITSAR-POLICE-NEWS###AMRITSAR###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###SWEDEN###IRELAND###VIETNAM###CHINA###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###GERMANY###ITLAY###FRANCE###HUNGRY###@

