AMRITSAR-BREAKING…. ….आखिर….कौन था शूटर करण….किस गैंग के लिए करता था काम……जानेंगे, कैसे पुलिस एनकाउंटर में मारा गया….?

ENCOUNTER-FILE-IMAGE

SNE NETWORK.AMRITSAR/CHANDIGARH.

AMRITSAR में ASI जसवंत सिंह को चलती बाइक पर गोली मारने वाले 19 साल के शूटर करणबीर नंदी को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया। आरोपी करणबीर सिंह कुछ दिन पहले ही पुलिस हिरासत से भाग गया था। तब से पुलिस को उसकी तलाश थी।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की तलाश कर रही पुलिस टीम ने उसे अमृतसर देहात के इलाके में घेरा तो कंडोवालिया इलाके में उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस दौरान 2 पुलिस मुलाजिमों को गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी करणबीर जख्मी हो गया। अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हो गई। पुलिस के साथ मुठभेड़ में दोनों तरफ से 14 राउंड फायरिंग हुई। आरोपी ने ASI जसवंत सिंह पर गोली चलाई थी। हालांकि, वह बाल-बाल बच गए थे। गोली उनकी पगड़ी को भेदकर सिर को छूती हुई गई थी।

पुलिस और आरोपी के बीच 14 राउंड फायरिंग हुई। पुलिस ने घटना के बाद गोलियों के खोल बरामद किए हैं।

पुलिस और आरोपी के बीच 14 राउंड फायरिंग हुई। पुलिस ने घटना के बाद गोलियों के खोल बरामद किए हैं।###USA###UK###CANADA###AUSTRALIA###NEWZEALAND###GERMANY###AUSTRIA###PUNJAB###AMRITSAR###CHANDIGARH###PUNJAB-POLICE###DGP-PUNJAB##SINGAPORE###

100% LikesVS
0% Dislikes