AMRITSAR BREAKING—यहां पर होगी तेज बारिश, मौसम विभाग ने जारी कर दी चेतावनी, प्रशासन-पुलिस-सेना सतर्क

वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर चंडीगढ़। 

रावी नदी में उफान आ गया हैं। इस वजह से अमृतसर में बाढ़ के हालात उत्पन्न हो गए। यह पानी अब सीमावर्ती क्षेत्र अजनाला समेत कई क्षेत्रों में प्रवेश कर गया है। कई गांव इसकी चपेट में आ गए हैं और धान की फसल बर्बाद हो गई है। असल वजह हिमाचल प्रदेश और जम्मू में  लगातार बारिश बताई जा रही हैं। 

उधर, कालू वाला में करीब 200 घर, किलचे वाला में 250 घर, निहाले वाला में लगभग 150 व बस्ती कामेवाला में करीब 50 घर हैं। इनके अलावा अन्य गांवों में 10 से 15 घर बने हैं, जो पानी की चपेट में आ गए हैं। अमृतसर और फिरोजपुर में गांवों को अलर्ट कर दिया गया है। 

वहीं, हिमाचल प्रदेश को पठानकोट से जोड़ने वाले चक्की पुल के क्षतिग्रस्त होने के कारण 3 माह के लिए बंद कर दिया गया है।

यहां पर करना पड़ा मार्ग बंद

डलहौजी से होते हुए हिमाचल जाने वाला दुनेरा लैहरून सुलियाली लिंक मार्ग कई जगह बारिश के कारण बंद हो गया है।  यातायात के साधन काफी प्रभावित हो रहे हैं। लोगों का भी एक-दूसरे के साथ संपर्क टूट चुका हैं। हालात पर काबू पाने के लिए सिविल प्रशासन तथा पुलिस जुट चुका हैं। सूत्रों से पता चला है कि सेना की मदद भी ली जा रही हैं।


भारी बारिश की चेतावनी


मौसम विभाग ने शनिवार को पंजाब के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अनुसार प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। रविवार से तीन दिन कुछ जगहों पर तेज बारिश होगी। शुक्रवार को दिनभर धूप खिली रहने के कारण तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। 39.5 डिग्री तापमान के साथ होशियारपुर सबसे गर्म रहा।

100% LikesVS
0% Dislikes