AMRITSAR-BREAKING…..यहां से ARREST हुआ मैड संधू का हत्यारा…..जानेंगे,किसके इशारे पर किया था MURDER….?

ACCUSED-ARRESTED-SYMBIOSIS-IMAGE

SNE NETWORK.AMRITSAR/CHANDIGARH.

MAD-SANDHU-FILE-IMAGE-2

पंजाबी इन्फ्लुएंसर मैड संधू हत्याकांड में अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने आरोपी परमिंदर काका उर्फ परमिंदर प्रसाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने मैड संधू पर फायरिंग की थी। वारदात के बाद वह गुजरात पहुंच गया और अलग-अलग होटलों में छिपकर रह रहा था। लोकेशन मिलने के बाद अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने पंजाब पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अब आरोपी से हत्या की साजिश, फायरिंग में इस्तेमाल हथियार, फंडिंग नेटवर्क और अंतरराष्ट्रीय गोल्डी ढिल्लों गैंग से संभावित संबंधों को लेकर पूछताछ कर रही है। उसकी गिरफ्तारी को जांच में अहम कड़ी माना जा रहा है। आरोपी को अमृतसर लाया गया है और पुलिस कमिश्नर की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बारे में जानकारी दी जाएगी।

गौर हो कि मैड संधू अपनी कार वॉश के लिए छोड़कर गया था। बाद में दो लड़कियां उसे कार वापस लेने के लिए छोड़ने पहुंचीं। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां आए। एक बाइक पर बैठा रहा, जबकि दूसरे ने मैड संधू के पास जाकर फायरिंग शुरू कर दी। करीब चार से पांच राउंड गोलियां चलीं, जिनमें दो मैड संधू को लगीं। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में मौत हो गई।###USA###UK###CANADA###PUNJAB###AMRITSAR###MAD###SANDHU###CHANDIGARH###GUJARAT###INDIA###AUSTRALIA###NEWZEALAND###AUSTRIA###SINGAPORE###GERMANY###ITLAY###FRANCE###

100% LikesVS
0% Dislikes