AMRITSAR-BREAKING..विदेशी हैंडलर ने आखिर कैसे भेजी नशा-अवैध-हथियारों की खेप…जानेंगे, इस DETAIL-REPORT में….?

DGP-X-27.10.26

SNE NETWORK.AMRITSAR/CHANDIGARH.

अमृतसर VILLAGE पुलिस ने हथियार और नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 14 पिस्तौल और 20 किलो हेरोइन बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में आरोपियों के विदेश में बैठे एक हैंडलर के संपर्क में होने की बात सामने आई है। यह हैंडलर अवैध हथियारों की खेप पहुंचाने और उन्हें संगठित नेटवर्क के जरिये आपराधिक तत्वों तक पहुंचाने में मदद करता था। विदेश में बैठे तस्करों की ओर से हथियार और हेरोइन की यह खेप ड्रोन के जरिए सीमा के इस बार भिजवाई थी।

जानकारी जुटाई जा रही है IG-BHULLAR

IG गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर हथियारों और नशे की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी विदेश में बैठे हैंडलर के संपर्क में कैसे आए और हथियारों व हेरोइन की सप्लाई कहां से की जा रही थी।

थाना घरिंडा-कथूनंगल में FIR दर्ज

इस संबंध में थाना घरिंडा और थाना कथूनंगल में FIR दर्ज की गई हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने के साथ ही हथियारों और नशे की सप्लाई की आगे और पीछे की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।###USA###UK###CANADA###PUNJAB###AMRITSAR###DGPPUNJAB###CMMANN###AUSTRALIA###NEWZEALAND###GERMANY###ITLAY###FRANCE###SPAIN###SINGAPORE###CHINA###HUNGRY###

100% LikesVS
0% Dislikes