SNE NETWORK.AMRITSAR.

एएसआई हरजीत सिंह का शव।
अमृतसर में गुरुवार देर रात एक एएसआई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। थाना गेट हकीमां में तैनात एएसआई हरजीत सिंह करीब 2:30 बजे दाना मंडी के पास मोटरसाइकिल पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर गोलियां चला दीं।गोली लगने से एएसआई हरजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अमृतसर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

मृतक ASI हरजीत सिंह। फाइल फोटो
पुलिस ने आसपास के इलाके की तलाशी ली और वारदात से जुड़े सबूत जुटाने शुरू किए। हमलावरों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए CCTV फुटेज भी देखी जा रही है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। अज्ञात हमलावरों को पकड़ने की कोशिश में जुटी है।###UK###CANADA###USA###PUNJAB###AMRITSAR###ASI###MURDER###PUNJAB-POLICE###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###GERMANY###ITLAY###

