AMRITSAR-BREAKING..…यहां से रची जा रही थी पंजाब को फिर से दहलाने की साजिश…जम्मू-कश्मीर-पंजाब पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पकड़ी एके-47 जैसे अत्याधुनिक हथियार, खुलासा… विदेशी कथित अपराधियों का भी है इसमें खास रोल..?

SNE NETWORK.AMRITSAR.

जम्मू-कश्मीर पुलिस और पंजाब पुलिस ने ड्रीम सिटी में संयुक्त कारर्वाई करते हुए एक फ्लैट में मंगलवार को संयुक्त कार्रवाई के दौरान रेड कर आतंकी गतिविधियों में शामिल दो युवकों को हिरासत में लिया है। कार्रवाई के दौरान एक फ्लैट से एक एके-47 राइफल, एक पिस्तौल और करीब 500 ग्राम संदिग्ध नशीला पदार्थ बरामद हुआ है। बरामदगी के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई और आसपास के क्षेत्र में जांच शुरू कर दी गई।

संबंधित फ्लैट में कार्रवाई की गई

जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर पुलिस को एक वांछित व्यक्ति से जुड़े मामले में महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम अमृतसर पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से संबंधित फ्लैट में कार्रवाई की गई। जांच के दौरान दो युवकों को हिरासत में लिया गया। उनकी पहचान सूरजदीप सिंह निवासी शेखूपुरा और हरप्रीत सिंह निवासी देवीदासपुरा के रूप में हुई है।###USA###UK###CANADA###ACCUSED-WITH-WEAPONS-AT-AMRITSAR-NEWS###AMRITSAR###VIETNAM###IRELAND###SWEDEN###CHINA###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###@

100% LikesVS
0% Dislikes