AMRITSAR/POLITICS-NEWS…..परगट सिंह ने आखिर श्री हरमंदिर साहिब से पार्टी को क्या दिया संदेश…..क्या, कांग्रेस के लिए ये साबित होगा संजीवनी..?

PARGAT-SINGH-FILE-IMAGE

SNE NETWORK.AMRITSAR.

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC) के NEW PRESIDENT परगट सिंह वीरवार ने अपने AMRITSAR दौरे की शुरुआत श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेककर की। श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचे परगट सिंह ने गुरु घर में नतमस्तक होकर अरदास की और जिम्मेदारी मिलने के लिए शुकराना किया। उनके साथ पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट OR इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस की वरिष्ठ लीडरशिप और पार्टी के कई नेता भी इस दौरान साथ रहे।

सभी नेताओं को साथ लेकर चलने का संदेश

परगट सिंह ने कहा कि वह आज गुरु घर में शुकराना करने के लिए पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में राजनीति भी होगी और पार्टी को मजबूत करने के लिए काम भी किया जाएगा। अमृतसर पहुंचने पर कांग्रेस नेतृत्व की ओर से सभी नेताओं को साथ लेकर चलने का संदेश देने की कोशिश की गई।

बड़े जमावड़े से बचने की अपील भी की

श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने के बाद परगट सिंह और सचिन पायलट श्री दुर्गियाना मंदिर, रामतीर्थ और सेंट पॉल चर्च में भी नतमस्तक होंगे। पार्टी की ओर से धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने और बड़े जमावड़े से बचने की अपील भी की गई है।

11 अक्तूबर को औपचारिक रूप से प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे परगट सिंह

परगट सिंह 11 अक्तूबर को चंडीगढ़ स्थित पंजाब कांग्रेस भवन में औपचारिक रूप से प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे। इससे पहले अमृतसर से शुरू हुआ यह दौरा पार्टी की आगामी गतिविधियों की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है।###UK###CANADA###USA###PUNJAB###AMRITSAR###SGPC###RAHUL###GANDHI###PPCC###AICC###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###NEWZEALAND###AUSTRIA###NETHER-LAND###IRELAND###ROME###AUSTRIA###SINGAPORE###ITLAY###

100% LikesVS
0% Dislikes