AMRITSAR/PUNJAB-BREAKING -NEWS….’AAP सरकार का फैसला…”’हमारे सारे विधायक-मंत्री श्री अकाल तख्त साहिब जाएंगे”

CM-BHAGWANT-MANN-FILE-IMAGE

EDITOR-IN-CHIEF.VINAY KOCHHAR/AMRITSAR/CHANDIGARH.

अमृतसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सीएम भगवंत मान। - Dainik Bhaskar

अमृतसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सीएम भगवंत मान।

अमृतसर में रविवार को आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और CM भगवंत मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान CM ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब की तरफ से हमारे MLA और मंत्रियों को कल बुलाया गया है। हमारे सारे विधायक-मंत्री वहां जाएंगे।

हम अकाल तख्त की सर्वोच्चता को नतमस्तक करते हैं।

उन्होंने कहा कि हम अकाल तख्त की सर्वोच्चता को नतमस्तक करते हैं। मैं भी राष्ट्रपति का कार्यक्रम छोड़कर वहां गया था। सभी अपना लिखित जवाब देंगे। इसके बाद वह बाहर आकर अपना पक्ष रखेंगे। कुछ मंत्रियों से लिखित जवाब मांगा गया है, वह लिखित में देंगे।

मास्क वाला वीडियो भी लेटर समेत अकाल तख्त साहिब को भेजेंगे

उन्होंने कहा कि मान ने कहा कि मुझे अकाल तख्त पर नहीं बुलाया गया है। सरकार का पक्ष मंत्री और विधायक रखेंगे। इस दौरान स्पीकर कुलतार संधवां भी साथ होंगे। CM ने कहा कि हमने मास्क वाला वीडियो भी लेटर समेत अकाल तख्त साहिब को भेजेंगे। मास्क लगाकर नकली और फर्जी वीडियो बनाया गया है। CM ने कहा कि हम अकाल तख्त साहिब से मत्था लगाना या टक्कर लगाने की सोच भी नहीं सकते। मैंने पिछली बार भी कहा था कि उस वीडियो में नहीं हूं। अकाल तख्त से जो भी फैसला आएगा, उसका सामना करेंगे।

पंथक इकट्‌ठ बुलाना SGPC का हक

उन्होंने कहा कि गुरुद्वारों के आगे बोर्ड लगा रहे हैं। वह कह रहे हैं कि अकाल तख्त के आदेश बता रहे हैं। इस तरह का काम तब क्यों नहीं किया, जब सुखबीर बादल को सजा हुई थी। पंथक इकट्‌ठ बुलाना SGPC का हक है, जब मर्जी बुलाएं। CM ने कहा कि धर्म में सबसे बड़ा नानक नामलेवा संगत को माना गया है। कई बार SGPC के गुरुद्वारे में मेरे खिलाफ बोर्ड लगा होता है और वहां 4-5 हजार लोग आते हैं। मुझे रास्ते में सिरोपा भी पहनाते हैं। मान ने कहा- महाराष्ट्र में जो भाजपा कर रही है, वह राजनीतिकरण कर रही है।

अमृतसर में लवकुश और माता जानकी के नाम से भव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगाअरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने फैसला लिया है कि अमृतसर में लवकुश और माता जानकी के नाम से भव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा। अमृतसर पूरी दुनिया में सबसे पवित्र भूमि है। हर धर्म के यहां लोग और संस्थान हैं। मंदिर की डिटेल्स वगैरह के लिए बाद में वर्कआउट करेंगे।

राम मंदिर चंदा चोरी मामले में सिर्फ छोटे लोगों को पकड़ा

उन्होंने कहा कि राम मंदिर चंदा चोरी मामले में सिर्फ छोटे लोगों को पकड़ा है। बड़े-बड़े छोड़ दिए। पैसे गिनने वाले और चौकीदार को पकड़ा है। जिन 8 लोगों को पकड़ा, उनका पुलिस रिमांड भी नहीं लिया। उन्हें जेल भेज दिया। 2-4 दिन में उनकी बेल करा देंगे। सब कुछ इस मामले को ढकने की कोशिश है। ऐसा लगता है कि यह बहुत बड़ी चोरी है। एक आरोप ये लग रहा है कि 200 करोड़ की चोरी हुई और रिकवरी सिर्फ 80 लाख की हुई है।###USA###UK###CANADA######PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###EUROPE###CHINA###HUNGRY###FRANCE###ITLAY###ROM

100% LikesVS
0% Dislikes