AMRITSAR-REPORT… नंगे पैर श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे सीएम मान..बयानों को लेकर दिया अपना स्पष्टीकरण

CM-GOLDEN-TEMPLE-3

पवन कुमार.अमृतसर.चंडीगढ़। 

CM-GOLDEN-TEMPLE-2

मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुवार को श्री अकाल तख्त साहिब पर पेश हुए। मान सुबह नंगे पैर श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे और दरबार साहिब में माथा टेका। इसके बाद उन्होंने जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज को अपने बयानों को लेकर अपना स्पष्टीकरण दिया।  


मुख्यमंत्री ने कहा कि वह एक सामान्य सिख की तरह नंगे पांव अकाल तख्त साहिब में पेश हुए। उन्होंने अपना स्पष्टीकरण जत्थेदार साहिब को सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि ये धारणा बनाई जा रही थी कि भगवंत मान श्री अकाल तख्त साहिब की सर्वोच्चता को चुनौती दे रहे हैं लेकिन उनकी ऐसी नियत नहीं है। अब सिंह साहिब क्या फैसला लेते हैं, ये बाद में उन्हें बताया जाएगा। वे हर फैसले से सहमत हूं।

100% LikesVS
0% Dislikes