BANNED बरकरार…फिल्म ‘सतलुज’ कथित तौर पर भारत की संप्रभुता और अखंडता के खिलाफ…गठित समिति ने सिफारिश की

FILM-SATLUJ-FILE-IMAGE

SNE NETWORK.CHANDIGARH.

दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ प्रतिबंधित ही रहेगी। इससे बैन न हटाने की सिफारिश केंद्रीय कमेटी ने भी कर दी है। न्यूज एजेंसी PTI ने सरकारी सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि केंद्र की ओर से फिल्म ‘सतलुज’ की सामग्री की जांच के लिए गठित समिति ने कथित तौर पर सिफारिश की है कि ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से इसके सार्वजनिक प्रसारण पर प्रतिबंध बरकरार रहना चाहिए, क्योंकि फिल्म कथित तौर पर भारत की संप्रभुता और अखंडता के खिलाफ है।

इसके अलावा फिल्म ‘सतलुज’ अब इंटरनेशनली भी बैन हो गई है। फिल्म को ZEE5 ओवर द टॉप (OTT) के इंटरनेशनल सेक्शन से भी हटा दिया गया है। इसकी पुष्टि फिल्म के डायरेक्टर हनी त्रेहान ने एक मीडिया हाउस से बातचीत में की। भारत में 3 जुलाई को ZEE5 पर रिलीज हुई इस फिल्म को 5 जुलाई को ही प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया था। इसे लेकर केंद्र सरकार की ओर से कहा गया था कि फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) का सर्टिफिकेट नहीं मिला था। उधर, सतलुज OTT से हटने के बाद छिड़े विवाद पर बहस थम नहीं रही।###USA###UK###CANADA###SATLUJ-FILM-BANNED-NEWS###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###EUROPE###CHINA###HUNGRY###FRANCE###ITLAY###

100% LikesVS
0% Dislikes