SNE NETWORK.CHANDIGARH.
ईडी congress के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू से पूछताछ कर रहीं हैं। Enforcement Directorate को search के दौरान करीब डेढ़ करोड़ के सरकारी मूल्य की 5 Property की जानकारी मिली थी। पिछले साल छापेमारी के दौरान जांच Agency को ऐसी संभावना दिख रही है कि घोटाला के पैसों के द्वारा इन Property को खरीदा गया था। जांच Agency ने सर्च के दौरान मिले करीब 30 लाख रुपये को भी जब्त करके आगे की तफ्तीश शुरू की थी।
Money Laundering Act के तहत कार्रवाई
आशु के खिलाफ Money Laundering Act के तहत कार्रवाई की जा रही है। पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू के पास जब फूड और सिविल सप्लायर मंत्रालय था उसी दौरान करीब 2 हजार करोड़ रुपये के Tendor Scam का उन पर आरोप लगा था। पंजाब की मंडियों में लेबर और ट्रांसपोर्टेशन के टेंडर में काफी बड़े स्तर पर गड़बड़ी की गई थी। इस मामले में तफ्तीश के दौरान ये जानकारी भी सामने आई है कि ट्रांसपोर्टिंग और सप्लाई के नाम पर काफी फर्जी वाहनों के नाम और उसके नाम का दुरुपयोग किया गया था।
E.D ने Take-over किया है Case
इसकी जांच विजिलेंस ब्यूरो की टीम कर रही थी। उसी मामले को आधार बनाते हुए केन्द्रीय जांच एजेंसी (E.D) ने इस केस के टेकओवर कर लिया और इस मामले की तफ्तीश के दौरान कई आरोपियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन के दौरान काफी महत्वपूर्ण सबूतों को इकट्ठा किया गया था।

