BIG BREAKING……. इसलिए डिंपी ने छोड़ी S.A.D, AAP में जाने की चर्चा

SNE NETWORK.CHANDIGARH.


शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के गिद्दड़बाहा के नेता हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सोशल मीडिया पर LIVE होकर उन्होंने इसकी घोषणा की।
डिंपी ने कहा कि वह हमेशा शिरोमणि अकाली दल और बादल परिवार के साथ डटकर खड़े रहे। हर स्थिति में उन्होंने पार्टी का साथ दिया है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से यह चर्चा चल रही है कि मनप्रीत सिंह बादल शिअद में वापस आ सकते हैं। इस कारण उनके मन में काफी रोष था।


डिंपी ने कहा कि वह परिवार की सियासत के भेंट चढ़े, इससे पहले उन्होंने पार्टी से इस्तीफा देने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि अपने समर्थकों के साथ विचार करने के बाद ही आगे की रणनीति तैयार करेंगे कि वह किस पार्टी में जाएंगे। हालांकि उनके आम आदमी पार्टी में जाने की चर्चा है।

100% LikesVS
0% Dislikes