BIG BREAKING——-गैंगस्टर भगवानपुरिया का बाहरी नेटवर्क हुआ तेज……बीकानेर से गिरफ्तार गैंग के गुर्गे ने इस बात का किया बड़ा खुलासा

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।

कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का एक खास गुर्गे को बीकानेर से गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई मोहाली पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से की। पाकिस्तान के अत्याधुनिक हथियार , मोबाइल तथा डोंगल, एक लग्जरी कार को बरामद किया गया। रंगदारी का सारा काम माझा में यह गुर्गे देखता था।  गुर्गे पीछे से जिला तरनतारन का रहने वाला है। वर्तमान में मोहाली के एक फ्लैट में रहने का भी पता चला है। पुलिस जांच-पड़ताल में इन सभी बातों का खुलासा हुआ। पिछले एक साल से अदालत से भगौड़ा चल रहा था। गुरइकबाल मीत सिंह उर्फ रॉबिन पाकिस्तान से कितने समय से टच था, इस बात का पुलिस पता लगाने में जुट चुकी है। मोबाइल लिंक तथा बातचीत को खंगाला जा रहा है। पता चला है कि हथियार पिछले समय ड्रोन के माध्यम से पाकिस्तान से मंगवाए थे। 

मोहाली पुलिस के शीर्ष अधिकारी ने बताया कि जग्गू गैंगस्टर जेल से ही अपने बाहर का नेटवर्क चला रहा है। पकड़ा गया गुर्गे उसका काफी करीबी था। पिछले समय जेल में ही उसका संपर्क जग्गू से हुआ। वर्ष 2023 में जमानत पर बाहर आ गया। रंगदारी का काम करने लगा। मोहाली में एक फ्लैट में अन्य साथियों के साथ रहने लगा। वहां से माझा के व्यापारियों से रंगदारी मांगने का काम आरंभ कर दिया। एक मामले में अदालत ने उसे कुछ समय पूर्व भगोड़ा घोषित कर दिया। वह वहां से भाग कर बीकानेर रहने लगा। पुलिस ने तकनीकी तथा सूत्रों की मदद से उसकी लोकेशन का पता लगाया तो बीकानेर में छिपे होने का पता चला। 

एक विशेष टीम बीकानेर के लिए रवाना हो गई। टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से उसे बीकानेर से गिरफ्तार कर लिया। पाकिस्तानी अत्याधुनिक हथियार, डोंगल , एक लग्जरी कार सहित गिरफ्तार कर लिया। प्राथमिक जांच में सामने आया कि वहां से आगे भागने की फिराक में था। पाकिस्तानी लिंक सामने आ चुका है। अन्य साथियों के बारे पता लगाया जा रहा है, जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बटाला के रहने वाले जगजीत सिंह को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। 

100% LikesVS
0% Dislikes