वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के एक छात्र ने पानी की टंकी से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। प्राथमिक जांच में सामने आया कि वह पैसे के लेनदेन को लेकर परेशान चल रहा था। मृतक छात्र सुमित चिकरा हरियाणा के बहादुरगढ़ का रहने वाला था। सुमित अपने माता-पिता का इकलौता था। वह खरड़ के गांव खानपुर की मॉडर्न सिटी सेंटर कॉम्प्लेक्स में दोस्तों के साथ पेइंग गेस्ट (पीजी) में रहता था। बेटे की मौत की खबर सुन परिवार वाले सदमे में हैं।
सुमित चिकरा के पानी की टंकी से छलांग लगाने के बाद उसके दोस्त उसे गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल खरड़ लेकर आए थे। उसकी दोनों टांगें टूट गई थी और टांगों की हड्डियां बाहर निकल आई थी। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सुमित चिकरा सीयू में बीबीए की पढ़ाई कर रहा था।

