BIG BREAKING–यहां पर बरामद हुआ पाकिस्तान ड्रोन…..पड़ताल करने में यह बड़ी जानकारी आई सामने……….इसके पीछे थी यह मंशा

वरिष्ठ पत्रकार तरनतारन। 

यहां पर चाईना निर्मित पाकिस्तान ड्रोन बरामद किया गया। घटनाक्रम, जिला तरनतारन के गांव मस्तगढ़ की अल-सुबह की बताई जा रही हैं। ड्रोन को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल आरंभ कर दी गई। किसी प्रकार से नशे की खेप एवं हथियार बरामद होने की पुष्टि नहीं हुई। इस बात की पुष्टि सीम सुरक्षा बल (बीएसएफ) के उच्च पद के शीर्ष प्रवक्ता ने दी। 

जानकारी के मुताबिक, सीमा सुरक्षा बल को इतलाह मिली थी कि सरहद के उस पार से कोई संदिग्ध चीज देखी गई। सीमा सुरक्षा बल तथा स्थानीय पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। उन्हें सीमा के पास एक संदिग्ध चीज को कब्जे में लिया। पड़ताल के उपरांत पाया गया कि चीनी निर्मित पाकिस्तान ड्रोन का हिस्सा हैं। 

कब्जे में लेने के उपरांत जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई। बताया जा रहा है कि उक्त क्षेत्र को सील कर दिया गया। गश्त लगातार जारी हैं। बता दें कि पाकिस्तान अकसर ड्रोन के माध्यम से भारत के सीमांत क्षेत्र में नशे की खेप या फिर हथियार भेजने के लिए इस्तेमाल करता हैं। 

फिलहाल, सीमा सुरक्षा बल तथा एजेंसियों की सतर्कता की वजह से हमेशा ही पाकिस्तान अपने नापाक इरादों में विफल साबित हो रहा हैं।

100% LikesVS
0% Dislikes