वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।
PUNJAB के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित का इस्तीफा राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है। अब नए राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया होंगे। वह राजस्थान सरकार के पूर्व गृह मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता है। वह चंडीगढ़ के प्रशासक का पद भी संभालेंगे। इससे पहले उन्हें पिछले साल फरवरी 2023 में असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। राज्यपाल के तौर पर यह उनकी दूसरी नियुक्ति है।

जीवन का सफर
PRIVATE स्कूल में शिक्षक बनकर अपना जीवन चलाने वाले कटारिया ने पहली बार 1977 में चुनाव लड़ा था। वह उदयपुर शहर सीट से विधायक चुने गए थे। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। बताया जाता है कि उन्होंने अपने जीवनकाल में कुल 11 चुनाव लड़े, जिनमें से 9 में उन्हें जीत मिली। साल 1998 में वह सादड़ी से सांसद के तौर पर चुनाव जीते। आखिरी चुनाव 2018 में जीतकर वह 15वीं राजस्थान विधानसभा में पहुंचे।
पूर्व राज्यपाल की पारी रही विवादित
पूर्व राज्यपाल ने जाते-जाते सीएम मान पर गंभीर आरोप लगाए। अभी दो दिन पहले ही राज्यपाल पुरोहित पंजाब सीमा क्षेत्र के दौरे से लौटे थे। चंडीगढ़ पहुंचते ही उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर आरोपों की बौछार कर दी। उन्होंने कहा कि उन्हें (भगवंत मान को) मेरा चांसलर बनना पसंद नहीं आया। इसलिए मैंने इस्तीफा दिया। मुझे किसी से वोट नहीं चाहिए, मैं यहां निस्वार्थ भाव से काम कर रहा हूं। अगर मैं किसी से बात करता हूं तो सीधे प्रधानमंत्री या गृह मंत्री से करता हूं। आप, भाजपा और कांग्रेस के लोग भी अपनी समस्याएं लेकर आते हैं। मैं सबकी सुनता हूं।

