वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।

करणी सेना के प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ। दरअसल, पंजाब पुलिस ने उनकी हत्या का अंदेशा मार्च महीने में ही जताया था। पंजाब पुलिस ने एक पत्र मार्च महीने में राजस्थान पुलिस को लिखा था। मंगलवार को हमलावरों ने सुखदेव सिंह की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी थी। जांच-पड़ताल में कुख्यात गैंग लॉरेंस बिश्नोई का नाम सामने आया।

पत्र में अहम बात कहीं गई
पत्र में बताया था कि बठिंडा जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गैंगस्टर संपत नेहरा सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की साजिश रच रहा है। उसने वारदात को अंजाम देने की खातिर एके-47 का इंतजाम भी कर चुका हैं।
जेलों में बढ़ाई सुरक्षा
उधर, पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद जेलों में बंद गैंगस्टरों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। अगर राजस्थान पुलिस संपत नेहरा को प्रोडक्शन वारंट लेकर जाना चाहती है तो आरोपी को राजस्थान भेजा जाएगा।