BIG BREAKING–‘PUNJABI’ युवाओं की जवानी बर्बाद करने वाला चिट्टे का बड़ा तस्कर यहां से हुआ ‘ARREST’…..पढ़े, किस देश में भागने की फिराक में था

ARREST

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।

दिल्ली की स्पेशल सेल ने हेरोइन तस्कर को दिल्ली हवाई अड्डा से गिरफ्तार कर लिया। तस्कर पीछे से पंजाब का रहने वाला है। पता चला है कि पंजाब की जवानी बर्बाद करने में इसकी प्रमुख भूमिका रही। पंजाब तथा अन्य राज्यों में हेरोइन सप्लाई करने में प्रमुख तस्करों की सूची में इसका नाम था। रणबीर सिंह टिंकू पंजाब के सीमांत क्षेत्र का रहने वाला है। कई मामले पंजाब में दर्ज है। कनाडा भागने की फिराक में था। फर्जी पासपोर्ट बना कर देश छोड़ने वाला था, लेकिन उससे पहले ही दबोच लिया गया। पंजाब पुलिस उसे कभी भी अपनी कस्टडी में ले सकती है। क्योंकि, पता चला है कि उक्त तस्कर के पाकिस्तान तथा भारत के कई बड़े तस्करों के साथ लिंक है। 

पंजाब में हेरोइन बेचने वाले तस्करों के खिलाफ पुलिस काफी सख्त हो चुकी है। उनकी हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। राज्य की स्पेशल पुलिस को पता चला था कि पंजाब का तस्कर रिंकू दिल्ली हवाई अड्डा से कनाडा भागने की फिराक में है। दिल्ली की स्पेशल सेल को इस बात की जानकारी पुख्ता आधार पर प्रदान की गई। स्पेशल सेल टीम ने दिल्ली हवाई अड्डा से तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि वह देश छोड़कर कनाडा जाने वाला था। कुकिंग कोर्स का फर्जी पासपोर्ट बनवा लिया था। 

एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि फिलहाल प्राथमिक जांच में कुछ तस्करों के नाम सामने आए है। जिसका लिंक पकड़े गए तस्कर के साथ है। कुछ पाकिस्तान तथा देश के अन्य हिस्सा में रहने वाले है। एक सूची तैयार कर ली गई है। जल्द ही देश के कई बड़े तस्करों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

100% LikesVS
0% Dislikes