BIG BREAKING–इस वजह से किसानों ने किया पूरा पंजाब जाम…….कई किसान-पुलिस अधिकारी घायल, स्थिति तनावपूर्ण, यह है प्रमुख मांग

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

पंजाब में एक बार फिर किसान सड़क पर उतर आए हैं। किसानों ने चंडीगढ़ कूच कर दिया है। जगह-जगह पर पुलिस उन्हें रोकने में लगी है।  लोंगोवाल से बड़बड़ जाते वक्त पुलिस की लाठीचार्ज में प्रीतम सिंह समेत कई किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रीतम सिंह को तुरंत संगरूर अस्पताल ले जाया गया। वहां से उन्हें पटियाला रेफर कर दिया गया। मगर प्रीतम सिंह की जान नहीं बची।


एसएचओ को आई गंभीर चोट


वहीं सुनाम सिटी थाने के एसएचओ दीप इंदर सिंह जेजी समेत कई पुलिसकर्मी भी घायल हैं एसएचओ को गंभीर चोट आई है। पुलिस का कहना है कि किसानों ने एसएचओ पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया है। बता दें कि पंजाब में बाढ़ से इस बार भीषण तबाही मची है। किसान संगठन नुकसान के मुआवजे की मांग कर रहे हैं। 22 अगस्त से चंडीगढ़ में स्थायी मोर्चा लगाने का एलान भी 16 किसान संगठन कर चुके हैं। इससे पहले पुलिस ने रविवार रात को ही छापेमारी कर किसानों को हिरासत में लेना शुरू कर दिया। इससे नाराज किसान संगठन सड़क पर उतर आए।


सुबह से ही तनावपूर्ण स्थिति


सुनाम विधानसभा क्षेत्र के कस्बा लोंगोवाल में सोमवार सुबह से ही संगठनों और पुलिस के बीच स्थिति तनावपूर्ण रही। पुलिस से बचकर निकले भारतीय किसान यूनियन एक नेता ने कहा कि प्रदेश की भगवंत मान सरकार ने किसानों को चंडीगढ़ में प्रदर्शन करने से रोकने के लिए नेताओं को गिरफ्तार कर लोकतंत्र की हत्या कर रही है। उन्होंने कहा कि 16 किसान संगठन मिलकर संघर्ष कर रहे हैं और बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं लेकिन आम आदमी पार्टी सरकार ने भी पिछली सरकारों की तरह रास्ता अपनाया है।

100% LikesVS
0% Dislikes