वरिष्ठ पत्रकार.जालंधर/चंडीगढ़।
एक ब्रेकिंग खबर सामने आई है। पता चला है कि मुंबई के बांद्रा ईस्ट इलाके में NCP (अजित गुट) नेता और महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने करवाई है। इस बात की पुष्टि, मुंबई पुलिस से जुड़े सूत्रों ने की है। हत्या में शामिल शूटर लॉरेंस के एसोसिएट गैंग का सदस्य गुरमेल सिंह पुलिस के हत्थे चढ़ा है। बताया जा रहा है कि उसकी गिरफ्तारी जालंधर से हुई। पीछे से उसका परिवार पंजाब का रहने वाला है। सूत्रों से पता चला है कि उसकी गिरफ्तारी एजीटीएफ (पंजाब) हरियाणा पुलिस द्वारा की गई। जल्द ही महाराष्ट्र पुलिस पूछताछ के लिए पहुंच सकती है। हत्या के पीछे क्या कारण था, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

मुंबई के बांद्रा ईस्ट इलाके में NCP (अजित गुट) नेता और महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की पिछले समय काफी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। बताया जाता है कि उसे गोलियों से छलनी कर दिया गया था। इस मामले को महाराष्ट्र की स्पेशल टीम डील कर रही थी। उनके पास हत्या के पीछे कोई खास सफलता हासिल नहीं हुई थी। कईयों को गिरफ्तार करने के उपरांत उन्हें पता चला था कि हत्या के पीछे लारेंस गैंग का हाथ है। मगर, यह पता नहीं लग पाया था कि हत्या किस शूटर ने की है। कड़ी जांच-पड़ताल करने के उपरांत पता चला है कि इस हत्या को अंजाम हरियाणा के कैथल के रहने वाले 23 वर्षीय गुरमेल सिंह ने की।
एक दिन पहले महाराष्ट्र पुलिस को एक पक्की इनपुट मिली थी कि गुरमेल सिंह कैथल घूम रहा है। उन्होंने हरियाणा पुलिस से संपर्क कर पुख्ता इनपुट दिया। लेकिन, वहां से फरार होने में कामयाब रहा। उसके बाद उसकी लोकेशन पंजाब के जालंधर में आई। एजीटीएफ पुलिस ने उसे जालंधर से गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि उसके अन्य साथी भी हथियार सहित गिरफ्तार हुए है। फिलहाल पुलिस ने इस संबंध में कोई अधिकारिक पुष्टि तो नहीं की, लेकिन, पुलिस के विश्वसनीय सूत्र इस बात की पुख्ता जानकारी मुहैया करा रहे है।
पंजाब में कई मामले दर्ज
लारेंस गैंग तथा उसके साथियों के खिलाफ पंजाब तथा कई राज्यों में अपराधिक मामले दर्ज है। फिलहाल, ड्रग काटल के मामले में गुजरात की साबरमती जेल में बंद है। जेल से अपना नेटवर्क चला रहा है। अब पूरे देश में हत्या, रंगदारी, लूटपाट की वारदात को उसके एक आदेश पर बाहर अंजाम दिया जा रहा है। महाराष्ट्र के इस मंत्री को मौत के घाट उतारने में लारेंस गैंग ने अंजाम दिया। फिलहाल, इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई, किस वजह से हत्या को अंजाम दिया गया।