वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।

देश गणतंत्रता दिवस मना रहा था कि विदेश से कुछ तस्वीरें भारत के झंडे को अपमानित करने की सामने आई। सोशल मीडिया में तिरंगे को अपमानित करते साफ दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि एक मशीन पर बैठकर खालिस्तानी भारतीय झंडे का अपमान कर रहा हैं। पता चला है कि इस हरकत के पीछे खालिस्तानी आतंकी पन्नू का हाथ हैं। पास में खालिस्तानी झंडे लिए उपद्रवी साफतौर पर हंस रहे हैं। हैरान करने वाली बात है कि इन लोगों को किसी पुलिस अधिकारी ने रोकने या फिर कानूनी कार्रवाई करने का प्रयास नहीं किया। सूत्रों से पता चला है कि तस्वीरें अमेरिका के एक शहर की हैं। सोशल मीडिया में खालिस्तानियों के खिलाफ खूब कमेंट भी आए। देश समर्थकों ने खालिस्तान मुर्दाबाद का नारा लिखकर देश विरोधियों को करारा जवाब भी दिया।
लंबे समय से विदेश में बैठा खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू भारत के खिलाफ आए दिन जहर उगल रहा हैं। भारत में कई जगह उसके खिलाफ मामला चल रहे हैं। विदेश में उसे संरक्षण दिया जा रहा हैं। विदेशी एजेंसियां तथा सरकार उसकी मुहिम का समर्थन करती हैं। कई बार भारत उसके खिलाफ देश विरोधी सबूत सौंप चुका हैं, उसके बावजूद कुछ नहीं किया गया। ऊपर से एक भारतवंशी को पन्नू की हत्या की आशंका से गिरफ्तार कर लिया।

भारत सरकार को कुछ करना होगा
वाल्मीकि संगठन के वरिष्ठ नेता स्वामी मेघनाथ ने आतंकी पन्नू की शर्मनाक हरकत पर कड़ा विरोध जताया हैं। भारत सरकार से अपील की कि पन्नू के खिलाफ कनाडा सरकार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने के लिए बोला हैं। प्रमाण देने के बावजूद कनाडा सरकार पन्नू की मदद कर रही हैं। जो सरासर गलत हैं।