BIG NEWS—अब बाइक की बिक्री होगी बंद, किस नीति के तहत बना कानून, किस-किस की बढ़ जाएगी मुश्किलें, सरकार-प्रशासन का रहेगा यह लक्ष्य

एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़। 

चंडीगढ़ यूटी प्रशासन के इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) नीति के अनुसार जून के बाद शहर में पेट्रोल बाइकों की बिक्री बंद हो जाएगी। अगर किसी ने बाइक खरीद भी ली तो चंडीगढ़ में उसका पंजीकरण नहीं होगा, क्योंकि ईवी नीति के अनुसार वर्ष 2023-24 का लक्ष्य जून में पूरा हो सकता है। इसके बाद हमेशा के लिए चंडीगढ़ में सिर्फ इलेक्ट्रिक बाइक ही बिकेंगी और उनका रजिस्ट्रेशन होगा। 


इतनी बाइक हो सकती पंजीकृत


ईवी नीति के वर्ष 2023-24 के लक्ष्य के अनुसार शहर में करीब 6200 पेट्रोल बाइकें पंजीकृत हो सकती हैं। इसके बाद पेट्रोल बाइकों का पंजीकरण बंद हो जाएगा। सिर्फ इलेक्ट्रिक बाइकों का पंजीकरण ही होगा। सिर्फ डेढ़ महीने में ही करीब 3700 बाइकें पंजीकृत हो चुकी हैं। ऐसे में अब सिर्फ करीब 2500 पेट्रोल बाइकें ही पंजीकृत होंगी।


शोरूम मालिकों में अफरा-तफरी का माहौल 


इससे दोपहिया वाहनों के शोरूम मालिकों में अफरा-तफरी का माहौल है। बाइक बिकनी बंद होंगी तो कई शोरूम भी बंद करने पड़ेंगे। हजारों लोगों के बेरोजगार होने की भी संभावना है। दोपहिया वाहन डीलर प्रशासन के अधिकारियों से लेकर मंत्रालय तक के चक्कर काट रहे हैं।


पिछले साल बिके 21 हजार दोपहिया वाहन में से करीब 19,500 पेट्रोल बाइकें थीं। ई-बाइकें सिर्फ 1500 के करीब थी। पंजीकरण बंद करने के बजाय लोगों को इंसेंटिव देकर प्रोत्साहित करना चाहिए। एकाएक पेट्रोल टू-व्हीलर को बंद करने से डीलर्स को भी नुकसान होगा और लोगों पर भी बोझ पड़ेगा। कुछ अन्य डीलर्स का कहना है कि जब कंपनियां ईवी बाइक्स बनाती ही नहीं है, तो वह बेचे कैसे।

80% LikesVS
20% Dislikes