SNE NETWORK.LUDHIANA/CHANDIGARH.
पंजाब एससी कमीशन ने 2 अलग-अलग मामलों में केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और कांग्रेस के नेता प्रताप सिंह बाजवा और प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को तलब किया है। उन्हें 15 जून को अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है। केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को आज एससी कमीशन ने तलब किया, लेकिन वह पेश नहीं हुए।
वकील पेश हुए, बिट्टू की ओर से उनका पक्ष रखा
उनकी तरफ से वकील पेश हुए, जिन्होंने बिट्टू की ओर से उनका पक्ष रखा। वहीं, बिट्टू की कमीशन की चेयरमैन से बात भी करवाई गई। बिट्टू ने अपनी व्यस्तता बताई। इसके बाद अब उन्हें 15 जून को तलब किया गया है। दूसरी तरफ कांग्रेस के दोनों नेता भी पहले दिए नोटिसों पर पेश नहीं हुए। इसके बाद आज दोबारा नोटिस जारी हुए। एससी कमीशन के चेयरमैन जसबीर सिंह गढ़ी ने खुद मीडिया को यह जानकारी दी है।

एससी कमीशन के चेयरमैन बिट्टू के वकीलों पेश किया जवाब दिखाते हुए
15 जून को सुबह 11 बजे तलब
कमीशन के चेयरमैन जसबीर सिंह गढ़ी ने कहा कि केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने बताया कि मैं कल चंडीगढ़ में था। पांच-छह दिनों में राज्यसभा चुनाव है। इसमें पार्टी की तरफ से उनकी ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने पहले भी चार-पांच बार माफी मांगी थी। इसी बात को देखते हुए उन्हें 15 जून को सुबह 11 बजे तलब किया गया है। उन्होंने मीडिया को उनका वकालतनामा भी दिखाया।
बिट्टू की पुलिस मुलाजिमों से बहस हो गई थी, आरोप —जातिगत टिप्पणी की
निकाय चुनाव के दौरान धूरी में बीजेपी नेता रवनीत सिंह बिट्टू की पुलिस मुलाजिमों से बहस हो गई थी। इस दौरान आरोप है कि उन्होंने मुलाजिमों पर जातिगत टिप्पणी की। इसके बाद यह मामला राजनीतिक रंग ले गया। कई जगहों पर आम आदमी पार्टी के नेताओं ने प्रदर्शन किया। इसके बाद एससी कमीशन ने मामले का संज्ञान लिया और संगरूर पुलिस से इस मामले की पूरी रिपोर्ट मांगी। एक तारीख को संगरूर के पुलिस अधिकारी तलब हुए और उन्होंने अपना पक्ष रखा। इसके बाद एससी कमीशन के चेयरमैन ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को तलब किया। हालांकि, उससे पहले ही बिट्टू सार्वजनिक रूप से माफी मांग चुके थे।###USA###CANADA###UK###CENTRE-MINISTER-RAVNEET-BITTU-CONTROVERSIAL-NEWS###SWEDEN###CHINA###IRELAND###@

