SNE NETWORK.CHANDIGARH.

अग्निवीर योजना में कुछ संशोधन की आवश्यकता है। पहला बैच निकल चुका है और दूसरा बैच अभी आया है। जो युवा इसमें आए हैं, उनकी ट्रेनिंग अच्छी रही , वे खुश हैं। यह बात पूर्व केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने कही।
राहुल गांधी के अग्निवीर योजना पर दिए बयान पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को सेना के नियमों के बारे में जानकारी नहीं है। उन्हें इस बारे में बात नहीं करनी चाहिए। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सेना की ड्यूटी दौरान या फिर अन्य समय गंवाने वाले जवान को शहीद का दर्जा देना सेना के नियमों में नहीं है, क्योंकि शुरू से ही ऐसा कोई नियम नहीं बना कि किसी भी हालात में जान गंवाने वाले जवान को शहीद का दर्जा दिया जाए।
उन्होंने कहा कि सेना में एक ही कानून है और उस कानून को बदला नहीं जा सकता। जो भी जवान जंग में लड़ते हुए वीर गति को प्राप्त होता है, उसका सेना के नियमों के अनुसार सम्मान होता है। वीके सिंह ने कहा कि आतंकवाद एक दिन में खत्म नहीं होगा, क्योंकि इसको समय लगेगा। आतंकवाद को खत्म करने के लिए सेना, पुलिस ही नहीं बल्कि हर नागरिक को सहयोग देना होगा।

