BIG-UPDATE…जानिए, प्रधानमंत्री मोदी किस देश में खालिस्तान मुद्दा उठाने जा रहे है, इनके खिलाफ क्या तय होगी रणनीति, समझिए, खास रिपोर्ट में..?

PM MODI WITH UK PM-SNE

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

ब्रिटेन यात्रा को लेकर विदेश सचिव विक्रम मिस्री का बड़ा बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली ने लंदन में अपने सहयोगियों के समक्ष खालिस्तानी चरमपंथियों और संबंधित समूहों का मुद्दा उठाया है। “यह न केवल हमारे लिए चिंता का विषय है, बल्कि हमारे सहयोगियों के लिए भी चिंता का विषय होना चाहिए।” वह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ब्रिटेन और मालदीव यात्रा के बारे में संवाददाताओं को जानकारी दे रहे थे।  

उन्होंने आगे कहा, “यह न केवल हमारे लिए चिंता का विषय है, बल्कि हमारे सहयोगियों के लिए भी चिंता का विषय होना चाहिए, क्योंकि इससे इन अन्य देशों में भी सामाजिक सामंजस्य और सामाजिक व्यवस्था प्रभावित होती है।” इस बात की भी पुष्टि की कि भारत और ब्रिटेन भारतीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा वांछित भगोड़ों के प्रत्यर्पण के संबंध में बातचीत कर रहे हैं। ये दोनों पक्षों के बीच चर्चा का विषय रहे हैं और हम इन भगोड़ों को भारत सौंपने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। वैसे दूसरे देश में ऐसे अनुरोधों और मुद्दों पर एक कानूनी प्रक्रिया होती है और हम इन मामलों में ब्रिटेन में अपने सहयोगियों के साथ मिलकर काम करते हैं।


ये टिप्पणियाँ विदेश मंत्री एस जयशंकर के इस साल मार्च में ब्रिटेन दौरे के दौरान खालिस्तान समर्थकों द्वारा घेर लिए जाने के कुछ महीनों बाद आई हैं। प्रदर्शनकारियों को चैथम हाउस के बाहर झंडे लहराते और नारे लगाते देखा गया था,इसमें पूरे द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर चर्चा होगी। उन्होंने भारत-ब्रिटेन संबंधों की मजबूती के बारे में भी बात की और कहा, “जैसा कि आप जानते हैं, भारत-ब्रिटेन साझेदारी को 2021 में एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी में उन्नत किया गया था और तब से, नियमित रूप से उच्च-स्तरीय राजनीतिक आदान-प्रदान हुए हैं, और दोनों पक्ष शिखर सम्मेलन स्तर की बैठकों के अलावा, इस साझेदारी को और भी ऊँचे स्तर पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”


प्रधानमंत्री मोदी की ब्रिटेन यात्रा ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार मर के निमंत्रण पर हो रही है, जबकि मालदीव की उनकी राजकीय यात्रा राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़्ज़ू के निमंत्रण पर होगी। दोनों देशों की यह यात्रा कल (23 जुलाई) से शुरू होकर 26 जुलाई को समाप्त होगी।

100% LikesVS
0% Dislikes