SNE NETWORK.AMRITSAR/CHANDIGARH/NATIONAL-DESK.

सरबजीत कौर और बच्चा गोद में उठाए साइमा और उसका वकील।
भारत से पाकिस्तान पहुंची पंजाबी महिला सरबजीत कौर के पति पर अब केस चलेगा। लाहौर की फैमिली कोर्ट ने नासिर हुसैन के खिलाफ उनकी पहली पत्नी साइमा नासिर की मंजूरी के बिना दूसरी शादी करने के मामले में प्राइवेट शिकायत स्वीकार कर ली है। कोर्ट ने नासिर को नोटिस जारी कर 10 नवंबर 2026 को पेश होने के निर्देश दिए हैं। साइमा ने पति के खिलाफ सजा और जुर्माने की मांग की है। साइमा के वकील एडवोकेट अली चंगेजी संधू ने 15 अक्टूबर को शिकायत दी थी।
साइमा का आरोप है कि नासिर ने उन्हें चार नाबालिग बच्चों के साथ घर से निकाल दिया था। साइमा ने अदालत से बच्चों के मासिक भत्ते और रहने के लिए घर की भी मांग की है। साइमा ने सरबजीत कौर पर आरोप लगाया कि वह दादी बनने की उम्र में मोबाइल के जरिए गैर-मर्दों के सामने अश्लीलता करती है। घर में मेरे पति के साथ अश्लील हालत में रहती है। उससे मेरे बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा है।

सरबजीत कौर और उसका पाकिस्तानी पति नासिर हुसैन।- फाइल फोटो
रबजीत कौर की पूरी TIMELINE पढ़िए…?
- भारत के पंजाब (कपूरथला) की निवासी सरबजीत कौर अपने भारतीय पति करनैल सिंह के साथ गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर 1,932 सिख श्रद्धालुओं के जत्थे में शामिल होकर अटारी बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान (ननकाना साहिब) गईं।
- पाकिस्तान प्रवास के दौरान सरबजीत कौर की मुलाकात फेसबुक मित्र नासिर हुसैन (शेखूपुरा निवासी) से हुई। सरबजीत ने इस्लाम धर्म अपनाकर अपना नाम नूर फातिमा रख लिया और नासिर हुसैन से निकाह कर लिया।
- भारतीय सिख जत्था वापस भारत लौट आया, लेकिन 10 श्रद्धालु कम थे, जिनमें सरबजीत कौर भी शामिल थीं। उनका वीजा इसी दिन समाप्त हो गया था, जिसके बाद भारतीय और पाकिस्तानी एजेंसियों ने उनकी तलाश शुरू की। सोशल मीडिया पर नासिर और सरबजीत का निकाहनामा वायरल होने के बाद इस शादी का खुलासा हुआ। पुलिस की कथित छापेमारी से बचने के लिए नासिर और सरबजीत ने लाहौर हाई कोर्ट में सुरक्षा के लिए याचिका दायर की।

वीजा को लेकर सरबजीत कौर को पाकिस्तानी पुलिस ने अरेस्ट किया था। – फाइल फोटो
एफआईआर दर्ज करने की मांग की
- पाकिस्तान के पूर्व सिख विधायक महेंद्र पाल सिंह की ओर से एडवोकेट अली चंगेजी संधू ने लाहौर की सेशंस कोर्ट में याचिका दायर की। उन्होंने तीर्थयात्री वीजा नियमों के उल्लंघन और तय अवधि से ज्यादा रुकने के आरोप में सरबजीत और नासिर के खिलाफ फॉरेनर्स एक्ट, 1946 के तहत एफआईआर दर्ज करने की मांग की।
- सरबजीत और नासिर को पाकिस्तान में हिरासत में लिए जाने की खबर सामने आई
- इसके बाद सरबजीत और नासिर को पाकिस्तान में हिरासत में लिए जाने की खबर सामने आई। इसके बाद सरबजीत को भारत वापस भेजने की तैयारी की गई। पाकिस्तानी रेंजर्स ने सरबजीत को वाघा बॉर्डर तक पहुंचाया था। उस समय उनकी भारत वापसी की प्रक्रिया चल रही थी। हालांकि मामला लाहौर हाईकोर्ट में होने की वजह से इसे रोक दिया गया।
- एडवोकेट संधू के जरिए लाहौर हाई कोर्ट (LHC) का रुख किया
- सरबजीत के भारतीय पति कर्नैल सिंह ने एडवोकेट संधू के जरिए लाहौर हाई कोर्ट (LHC) का रुख किया। उन्होंने दलील दी कि बिना कानूनी तलाक के यह निकाह अवैध है। उन्होंने नासिर पर जबरन धर्म परिवर्तन व दुष्कर्म का मामला चलाने और सरबजीत को तुरंत भारत डिपोर्ट करने की मांग की। लाहौर हाई कोर्ट ने मंत्रालयों को इस मामले में जवाब दाखिल करने के सख्त निर्देश दिए। कानूनी प्रक्रियाओं के चलते सुरक्षा के तौर पर सरबजीत कौर को महिलाओं के शेल्टर होम में भेज दिया गया।
साइमा नासिर ने केस दर्ज कराया
- नासिर हुसैन की पहली पत्नी साइमा हुसैन अपने 4 नाबालिग बच्चों के साथ सामने आईं। उन्होंने आरोप लगाया कि नासिर ने सरबजीत से शादी के बाद उन्हें और बच्चों को प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया और उनके कपड़े तक जला दिए। साइमा ने एडवोकेट अली चंगेजी संधू के जरिए दो अलग-अलग अदालतों में केस दायर किए। पहला केस फैमिली कोर्ट में कराया, जहां बच्चों के भरण-पोषण के लिए 80,000 रुपये प्रति माह गुजारा भत्ते की मांग की। दूसरा केस मुस्लिम फैमिली लॉ ऑर्डिनेंस, 1961 के तहत किया गया, जिसमें पहली पत्नी की लिखित अनुमति के बिना दूसरी शादी करने पर नासिर को सजा दिलाने की मांग की गई।
- साइमा ने लाहौर हाई कोर्ट में एक और याचिका दायर कर दावा किया कि भारत से आई सरबजीत कौर ने उनके पैतृक घर पर अवैध कब्जा कर लिया है।###UK###CANADA###USA###AUSTRALIA###PUNJAB###CHANDIGARH###KAPURTHALA###INDIA###GERMANY###ITLAY###FRANCE###ROME###VIETNAM###IRELAND###NETHER-LAND###

