SNE NETWORK.TARN-TARAN.
तरनतारन में पंजाब पुलिस के एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) की पत्नी का रेप कर दिया गया। इसका आरोप दूधवाले पर लगा है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि जब वह अकेली थी, तब दूधवाला उसके घर में घुसा और पिस्टल की नोक पर रेप किया।
दूधवाले ने रेप का वीडियो भी शूट कर लिया। रेप के बाद आरोपी दूधवाला उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण भी निकाल ले गया। बाद में वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। पीड़िता ने अपने ASI पति को पूरी कहानी बताई। ASI पति की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि, अभी आरोपी दूधवाले की गिरफ्तारी नहीं हुई है।###USA###UK###CANADA###AUSTRALIA###NEWZEALAND###PUNJAB###TARN-TARAN###GERMANY###RAPE###PUNJAB-POLICE###CHINA###

