BIG-UPDATE/CANADA….पंजाबी इन्फ्लुएंसर ‘NANCY’ की मौत की जिम्मेदारी 2 गैंगस्टर ने ली…..सोशल मीडिया में पोस्ट डालकर ये बताया कारण…?

NANCY-GREWAL-3-4-IMAGE

EDITOR-IN-CHIEF.VINAY KOCHHAR/AMRITSAR/CHANDIGARH/CANADA.

पंजाबी इन्फ्लुएंसर, सिंगर और नर्स नैन्सी ग्रेवाल की हत्या खालिस्तान के खिलाफ बोलने पर की गई थी। गैंगस्टर आकाश हरिके ने नैन्सी की हत्या का जिम्मा लिया है। एक पोस्ट कर कहा कि वो धर्म के खिलाफ बोलती थी, इसलिए उसे निपटा दिया। हालांकि, दैनिक भास्कर इस पोस्ट में किए दावे की पुष्टि नहीं करता। नैन्सी 2018 में कनाडा जाने के साथ ही विवादों में रही। हर किसी पर विवादित टिप्पणियां नैन्सी की मौत का कारण बन गईं। खासकर कनाडा के गुरुद्वारों में खालिस्थानियों के कब्जे के वीडियो डालने से नैन्सी कट्टरपंथियों के निशाने पर आ गई।

इससे पहले हुए 2 बार हमलों में नैन्सी बच निकली थी। नैन्सी की मां ने बताया कि बेटी के कत्ल का कारण उसका न डरना बना। खालिस्तानी चाहते थे कि वो उनके साथ काम करे। विवादित टिप्पणियों पर माफी मांगे। लेकिन नैन्सी ने ऐसा करने से मना कर दिया था। मां ने कहा कि जंग न होती तो शायद मैं वहां होती और बेटी जिंदा होती। नैन्सी ने अपनी लास्ट पोस्ट में पंजाब के डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों पर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि बाबा का तो उसे नाम भी लेना नहीं आता। बाबा ढिल्लों शातिर खिलाड़ी हैं। डेरा प्रमुख राजनेताओं को शरण देते हैं और वोटों की सौदेबाजी करते हैं।

नैन्सी ने बिक्रम मजीठिया पर भी पंजाब के युवाओं की जवानी बर्बाद करने का आरोप लगाया था। श्री अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज की चूड़ेदार पायजामा को लेकर टिप्पणी की। निज्जर की मौत के बाद नैन्सी ने खालिस्तानियों पर हमले तेज कर दिए। नैन्सी ने निज्जर को आतंकी कहा और बोला कि उसे ये कहने में कोई गुरेज नहीं। इसके साथ निज्जर की संपत्ति पर सवाल उठाया था। इसके साथ गुरपतवंत सिंह पन्नू को किराए का टट्‌टू कहा था। खालिस्तानियों को खोतेस्तानी कहने पर भी विवाद हो चुका है।

नैन्सी ग्रेवाल पिछले 2 साल से लगातार खालिस्थानियों के खिलाफ बोल रही थीं।

नैन्सी ग्रेवाल पिछले 2 साल से लगातार खालिस्थानियों के खिलाफ बोल रही थीं। (IMAGE-CREDIT-BY-SNE-NEWS)

आकाश हरीके और सुखा संधू ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ली है। इंस्टाग्राम पर आकाश हरीके नाम से बनी आईडी पर लिखा है..

वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह।

QuoteImage

जो विंडसर, ओंटारियो (कनाडा) में नैंसी ग्रेवाल का कत्ल हुआ है, यह काम हमारे भाइयों ने किया है।इसकी जिम्मेदारी मैं आकाश हरीके और सुखा संधू लेते हैं। यह महिला धर्म और खालिस्तान के बारे में गलत बोलती थी, और उसे इसका परिणाम मिल गया है। बाकी हमारा किसी भी धर्म के साथ कोई दुश्मनी नहीं है। लेकिन जो भी इसके जैसे कौम के खिलाफ बोलेगा, उसका यही हाल होगा।QuoteImage

आकाश हरीके और सुखा संधू की पोस्ट जिसमें हत्या की जिम्मेवारी ली गई।

आकाश हरीके और सुखा संधू की पोस्ट जिसमें हत्या की जिम्मेवारी ली गई। ((IMAGE-CREDIT-BY-SNE-NEWS)

हरदीप सिंह निज्जर मामले में नैन्सी ग्रेवाल ने सितंबर 2023 से लेकर 2025 लगातार टिप्पणी की। निज्जर की हत्या के बाद जब भारत-कनाडा विवाद शुरू हुआ, तो नैन्सी ने कहा कि मुझे निज्जर को आतंकवादी कहने में कोई गुरेज नहीं है। नैन्सी ने निज्जर की प्रॉपर्टी पर सवाल उठाया और पूछा कि एक प्लंबर के पास अचानक करोड़ों की संपत्ति और हथियार कहां से आए? नैन्सी ने निज्जर को कनाडा की धरती पर पल रहा सांप कहकर संबोधित किया। नैन्सी ने खालिस्तानियों को सपोर्ट करने के लिए ट्रूडो सरकार को घेरा और कहा कि ट्रूडो वोट बैंक के लिए खालिस्तानियों को पनाह दे रहे हैं। अगर ट्रूडो खालिस्तान देना चाहते हैं तो कनाडा में बहुत सी जमीन है, वहां पर खालिस्तान बसा दें। हालांकि नैन्सी ने एक वीडियो में ये भी कहा कि वे खालिस्तान के खिलाफ नहीं है। मैं उन लोगों के खिलाफ हूं भारत की रिस्पेक्ट नहीं करते। तिरंगे का अपमान करते हैं।

  • नैन्सी ग्रेवाल ने सिख फॉर जस्टिस के नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू पर कई बार वीडियो में टिप्पणी की। नैन्सी ने पन्नू को कायर और किराए का टट्टू कहा था। नैन्सी ने पन्नू के उन वीडियो का मजाक उड़ाया जिनमें वह एयर इंडिया को बम से उड़ाने या भारत को तोड़ने की धमकी देता था। नैन्सी ने कहा था कि पन्नू खुद एसी कमरों में बैठकर सुरक्षित है, जबकि वह पंजाब के मासूम लड़कों को उकसाकर उनकी जिंदगी बर्बाद कर रहा है। नैन्सी ने कहा था कि कनाडा और अमेरिका की सरकारों से पन्नू को भारत के हवाले करे।
मौत से पहले इंस्टाग्राम पर नैन्सी ने कई पॉजिटिव वीडियो भी अपलोड किए।

मौत से पहले इंस्टाग्राम पर नैन्सी ने कई पॉजिटिव वीडियो भी अपलोड किए। (IMAGE-CREDIT-BY-SNE-NEWS)

  • नैन्सी ग्रेवाल पंजाब के नेताओं, संतों और राजनीनित मुद्दों पर तीखी टिप्पणी करती रही। बिक्रम मजीठिया के जेल से बाहर आने पर नैन्सी ने कहा था कि मजीठिया पंजाब की राजनीति का शातिर खिलाड़ी है। ड्रग्स मामले को लेकर मजीठिया पर तंज कसा था कि राजनीति में रसूख होने के कारण वे बच निकलते हैं। नैन्सी ने कहा था मजीठिया की बयानबाजी दोगली है। एक तरफ वे पंथ की बात करते हैं और दूसरी तरफ अपने राजनीतिक हितों के लिए समझौता करते हैं। मजीठिया जैसे नेताओं ने पंजाब के युवाओं का भविष्य अंधकार में डाल दिया है और वे केवल अपनी सत्ता बचाने के लिए धर्म का कार्ड खेलते हैं।
  • नैन्सी ने कहा था कि सुखबीर बादल ने अपने स्वार्थ के लिए सिखों की सर्वोच्च संस्थाओं को गिरवी रख दिया है। सुखबीर पंजाब का सबसे असफल राजनेता हैं। नैन्सी ने बादल परिवार पर कहा कि जब तक ये परिवार सक्रिय है, अकाली दल कभी सत्ता में नहीं आएगा। नैन्सी सुखबीर बादल को अमली-अमली कहकर बुलाती थी, जो अकाली दल के समर्थकों को बिल्कुल पसंद नहीं था।
  • नैन्सी लगातार पंजाब के डेरों को लेकर भी टिप्पणी करती रही। डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों को लेकर कहा कि बाबा व्यापारी है। बाबा ने चंडीगढ़ में 126 करोड़ का बंगला लिया। बीएमडब्ल्यू गाड़ी ली। डेरों में पाखंड चल रहा है। सिख वहां पर जाकर माथा टेक रहे हैं। पता नहीं लोगों को कब अक्ल आएगी। बाबा के खिलाफ भी जांच होनी चाहिए कि इनती प्रॉपर्टी कैसे बनाई। नैन्सी ने निहंग सिंह सतनाम सिंह का समर्थन करते हुए कहा कि उसने जत्थेदार ज्ञानी गड़गज की पजामी पर सही सवाल पूछा है। नैन्सी ने कहा कि जत्थेदार टाइट पजामी इसलिए पहनते ताकि जब लोग कपड़े उतारने पर आएंगे तो पजामी आसानी से उतरेगी नहीं।
जालंधर में नैन्सी ग्रेवाल की मां कत्ल की वजह बताते हुए।

जालंधर में नैन्सी ग्रेवाल की मां कत्ल की वजह बताते हुए। (IMAGE-CREDIT-BY-SNE-NEWS)

जालंधर में रह रही नैन्सी की मां ने कहा कि उसकी 3 बेटियां हैं। नैन्सी दूसरे नंबर की थी और वही घर चला रही थी। पिता की मौत के बाद नैन्सी ने घर चलाने का वादा किया था। वह बहुत ही अच्छी और नेकदिल थी। कनाडा में सैकड़ों लोग उसके पास मदद के लिए आते थे और वो सबकी मदद करती थी। नैन्सी के कत्ल के बाद परिवार दहशत में है। दोनों बेटियां भी डरी हुई हैं। नैन्सी अपने वीडियो में सच्ची बात कहती थी वो डरती नहीं थी। उसके वीडियोज के कारण दूसरी बेटियों को भी कई बार धमकी मिल चुकी है।

  • मां ने कहा कि वह अभी 4 महीने पहले ही कनाडा से लौटी हैं। बेटी के पास रहकर आई तो वो बहुत खुश थी। हर बात शेयर करती थी। 2 मार्च को उसके साथ लास्ट टाइम बात हुई थी। तब भी वह कनाडा के गुरुद्वारों में चल रहे विवाद के बारे में बात कर रही थी। कनाडा में जहां खालिस्तानी दुश्मन थे तो बहुत से सिख परिवार समर्थन भी करते थे। नैन्सी की मां ने रोते हुए बताया कि बेटी से मिलने के लिए 28 फरवरी को जाने वाली थी। उसने जिस फ्लाइट का टिकट लिया था वो दुबई से होकर जाने वाली थी। इस बीच युद्ध शुरू हो गया और फ्लाइट कैंसिल हो गई। अगर वह बेटी के पास होती तो शायद उसे बचा पाती। कातिल ने बेटी को बहुत बुरी तरह काट दिया। उसे 3 मार्च को फोन लगाती रही। लेकिन उसने फोन पिक नहीं किया।
नैन्सी ने 22 फरवरी को एक वीडियो पोस्ट की थी, जिसमें कहा था कि चल नैन्सी चल, अभी तो जिंदगी में बहुत काम बाकी हैं।

नैन्सी ने 22 फरवरी को एक वीडियो पोस्ट की थी, जिसमें कहा था कि चल नैन्सी चल, अभी तो जिंदगी में बहुत काम बाकी हैं। (IMAGE-CREDIT-BY-SNE-NEWS)

  • नैन्सी की मां मूल रूप से हरियाणा के सिरसा से हैं। लेकिन अभी 2006 से जालंधर में ही रह रही हैं। मां ने बताया कि कुछ समय के लिए वह लुधियाना में भी शिफ्ट हो गए थे। नैन्सी के पिता की मौत के बाद वह जालंधर में ही बेटियों के साथ रह रही हैं। नैन्सी की मां ने कहा कि कनाडा पुलिस को कई बार धमकी मिलने की शिकायत दी थी। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिस कारण बेटी का कत्ल हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि नैन्सी की शादी 2017 में हुई थी। लेकिन शादी ज्यादा समय चल नहीं पाई। 2017 में नैन्सी कनाडा चली गई। वहां जाकर नर्सिंग का कोर्स किया। मां ने बताया कि वह घर का खर्च उठाने के लिए 2 जॉब कर रही थी। सुबह जाती थी और रात को 10 बजे के करीब घर आती थी। इसके बाद वह अपने क्लाइंट से मिलती और लोगों की मदद करती।

नैन्सी ने अपने पापा के जवानी के वक्त के फोटो भी अपने फेसबुक पेज पर शेयर किए हैं। नैन्सी अपने पापा के ज्यादा क्लोज थी। पापा को यादा करते हुए नैन्सी की कई पोस्ट अपलोड कर रखी हैं। एक पोस्ट पर नैन्सी ने लिखा- जब मेरे पापा जवान थे और सिरसा के नेशनल कॉलेज से अपनी इंजीनियरिंग कर रहे थे, ये तब का फोटो है। लव यू पापा। मैंने पापा को वचन दिया था कि उनके बाद मैं उनके परिवार का ख्याल रखूंगी। मैं मरते दम तक अपने इस वादे पर कायम हूं। काश पापा, आप इस वक्त मेरे साथ होते।

मां ने बताया कि कनाडा में बेटी को मारने की कई बार कोशिश की गई। कत्ल से कुछ दिन पहले एक लड़का रेकी करने के लिए पहुंचा था। वो सीधा घर में घुस आया था। जब उसने कैमरे लगे देखे तो भाग गया। इससे पहले नैन्सी जिस घर में रह रही थी वो लकड़ी का था। बेटी के घर को भी कुछ लोगों ने आग लगा दी थी। मारने की कोशिश की थी तब वह बच निकली थी। एक बार गुरुद्वारा में बर्तन की सेवा के दौरान उस पर गन से हमला करने की कोशिश की गई थी।

नैन्सी ने जालंधर और लुधियाना में रहते हुए 2009 में सिंगिंग से अपना करियर शुरू किया। उसने पंजाबी में कई हिट सॉन्ग भी दिए। बब्बू मान और कई कलाकारों से साथ आए कंबाइंड ट्रैक में नैन्सी ग्रेवाल का पहला सॉन्ग टौर जट्टी दी आया, जिसने उसे पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में रातों-रात हिट कर दिया। इसके बाद उसने ओखे हुंदे कुड़ियां नूं चन्ना लग्गियां दे बोल पुगोणे और धार्मिक गीत भोले दा डमरू बोल पेया जैसे गीत गाए। नैन्सी ग्रेवाल पंजाब में लगने वाले अखाड़ों में भी गाती रही है। ### USA ### CANADA### UK ### (U-TUBER-NANCY-GREWAL-MURDER-REPORT)###

100% LikesVS
0% Dislikes