SNE NETWORK.CHANDIGARH.

विजय सांपला, एमएस जग्गी। (IMAGE-VIDEO-CREDIT-BY-SNE-NETWORK)
पंजाब में हुई बेअदबियों के मामले की जांच के लिए बनी SIT ने अपनी जांच तेज कर दी है। बेअदबी कांड की जांच में पहली बार भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय सांपला और फरीदकोट के तात्कालिक डिप्टी कमिश्नर मलविंदर सिंह जग्गी से पूछताछ की जाएगी।
जानकारी के अनुसार भाजपा के पूर्व प्रधान विजय सांपला ने बहबलकलां गोलीकांड व बेअदबी मामले की जांच के लिए पंजाब के गवर्नर को एक मांगपत्र दिया था। उस मांगपत्र में लिखे आरोपों के बारे में एसआईटी विजय सांपला से पूछताछ कर सकती है।वहीं, एसआईटी फरीदकोट के तात्कालिक डीसी रहे पूर्व IAS अफसर मलविंदर सिंह जग्गी से भी पूछताछ करेगी। बेअदबी व बहबल कलां गोली कांड में अब तक कई स्तर की जांच हो चुकी हैं लेकिन विजय सांपला और मलविंदर सिंह जग्गी को कभी भी पूछताछ के लिए नहीं बुलाया गया।###USA###UK###CANADA###SIT-NEWS-PUNJAB###INDIA###SWEDEN###VIETNAM###IRELAND###CHINA###GERMANY###FRANCE###AUSTRALIA###NEWZEALAND###@

