वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।
प्रदेश भाजपा में कई बदलाव कर दिए गए। प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने 35 जिला प्रधानों समेत 48 पदाधिकारियों के नामों का ऐलान किया। जिला अमृतसर ग्रामीण में मनजीत सिंह मन्ना तथा बटाला से हरसिमरन सिंह वालिया को नए अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई।
भाजपा नेता विनीत जोशी को मीडिया सेल का स्टेट कन्वीनर, 5 अन्य सेल के कन्वीनर, 2 प्रवक्ता और 2 पैनलिस्ट की नियुक्ति भी की गई है। शुक्रवार को जारी सूची के अनुसार केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश को अनुशासन समिति का चेयरमैन और बख्शी राम अरोड़ा व एनके वर्मा को सदस्य लगाया गया है।