BOLLYWOOD-NEWS…दिलजीत के DELHI-LIVE-CONCERT से पहले आखिर ऐसा, क्या हुआ…. जानिए, क्या, ये ‘COMMISSION’ उन्हें देंगा अनुमति…?

DILJIT-DOSANJ-FILE-IMAGE

SNE NETWORK.CHANDIGARH.

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ । फाइल फोटो - Dainik Bhaskar

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ । फाइल फोटो

पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के आज (30 अक्टूबर) को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू (JLN) स्टेडियम में होने वाले लाइव कॉन्सर्ट से पहले विवाद खड़ा हो गया है। दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग (DCPCR) ने उनके गानों में शराब, नशीले पदार्थों और हथियारों के महिमामंडन की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस कमिश्नर को नोटिस जारी किया है। आयोग ने शिकायत की कॉपी पुलिस को भेजकर नियमानुसार उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

याद रहे दिसंबर में दिलजीत का शो मोहाली में होने की संभावना है। यह शो या तो पीसीए स्टेडियम मुल्लांपुर या चंडीगढ़ में आयोजित किया जाएगा।

आयोग में शिकायत

चंडीगढ़ के प्रोफेसर डॉ. पंडितराव धरेनावर ने 14 अक्टूबर 2026 को आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें आरोप लगाया गया कि दिलजीत दोसांझ के कुछ गानों में शराब, ड्रग्स और हथियारों को बढ़ावा देने या उनका महिमामंडन करने वाली बातें हैं। शिकायतकर्ता ने आशंका जताई कि ऐसे गानों का बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और व्यवहार पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।शिकायत में 30 अक्टूबर को JLN स्टेडियम में होने वाले कॉन्सर्ट के दौरान ऐसे गानों को गाने पर रोक लगाने की मांग की गई थी। इसके अलावा आयोग से इस संबंध में एडवाइजरी या नोटिस जारी करने का भी अनुरोध किया गया था।

स्वाति गुप्ता की पीठ ने शिकायत पर विचार किया

DCPCR के अध्यक्ष डॉ. ओम प्रकाश व्यास, सदस्य राहुल गौतम और स्वाति गुप्ता की पीठ ने शिकायत पर विचार किया। इसके बाद आयोग ने मामले की कॉपी दिल्ली पुलिस कमिश्नर को भेजते हुए नियमानुसार उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। आयोग ने अपने आदेश में कहा कि वह बाल अधिकार संरक्षण अधिनियम, 2005 के तहत गठित वैधानिक निकाय हैं। बच्चों के अधिकारों की रक्षा करना और उनके हितों को प्रभावित करने वाले मामलों पर कार्रवाई करना उसके अधिकार क्षेत्र में आता है।###CANADA###USA###UK###BOLLYWOOD###SINGER###DILJIT###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###ROME###GERMANY###ITLAY###FRANCE###

100% LikesVS
0% Dislikes