BREAKING NEWS…पंजाबी म्यूजिक कंपनी के मालिक को आई जान से मारने की धमकी….कनाडा से दी इस गैंगस्टर ने…

MP3 CO OWNER THREAT

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

MP3 के मालिक केवी ढिल्लों को आतंकी अर्श डल्ला के साथी जंटा खरड़ ने जान से मारने की धमकी दी है। इस संबंध में एक कथित ऑडियो सामने आया है।ऑडियो में जंटा ने कहा- यह वही व्यक्ति है जिसने शुरुआत में सिद्धू मूसेवाला को धमकाने का काम शुरू किया था। अब वह जितना चाहे मासूम बनने का नाटक कर सकता है, जो चाहे मुखौटा पहन सकता है। वह सिद्धू मूसेवाला के घर भी गया था और वहां रोया भी था। हम जानते हैं कि तुम कौन हो और तुम भी जानते हो। तुम जहां चाहो जा सकते हो। जितनी चाहो सुरक्षा ले लो। तुम जो चाहो कर सकते हो, विदेश भी भाग सकते हो। जब हमें काम करना होगा, तो करेंगे। चाहे 2 साल लगे या 5 पांच साल। मैं तुम्हारा काम जरूर करूंगा।

JANTA GANGSTER 1

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के 25 से ज्यादा स्टार गायक गीत MP3 के जरिए काम करते हैं। ऐसे में उन गायकों की चिंता भी बढ़ गई है। गीत MP3 के साथ ही पंजाब के गायक जस मानक, दीप जंडू, बोहेमिया, डिवाइन, हुनर ​​सिंह संधू, वड्डा ग्रेवाल, करण रंधावा, हर्फ चीमा, जी खान, अमृत मान, कैंबी, जगजीत संधू समेत कई अन्य नाम शामिल हैं। मध्यप्रदेश के ग्वालियर के डबरा में हुए जसवंत सिंह हत्याकांड की जिम्मेदारी भी जंटा खरड़ ने ली है। जिसमें उन्होंने कहा- जसवंत सिंह से हमारी पुरानी रंजिश थी। जिसके चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिलाया। हालांकि एसएनई न्यूज उक्त ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।

ऑडियो करीब 1.35 मिनट का है, जिसमें व्यक्ति खुद को जंटा खरड़ बता रहा है। ऑडियो में जंटा ने कहा- सत श्री अकाल, मैं जंटा खरड़ आप सभी को बताना चाहता हूं कि मैंने ही डबरा में जसवंत सिंह गिल की हत्या करवाई थी। हमारी उससे पुरानी दुश्मनी थी, इसलिए हमने यह हत्या करवाई। अब जसवंत सिंह से हमारी दुश्मनी खत्म हो गई है। उसे उसके किए की सजा मिल गई है। अब हमारे पास एक-दो काम बाकी हैं, जो जल्द ही पूरे हो जाएंगे। इसमें सबसे अहम काम केवी ढिल्लों का है, जो गीत MP3 का मालिक है। चाहे आप इसे गीत MP3 कहें या चीट MP3, दोनों एक ही होंगे। इस व्यक्ति ने कई लोगों को ठगा है। कई लोगों को परेशान भी किया गया। हमारे भाई पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला भी इसका शिकार हुए।

जंटा ने आगे कहा- उसके साथ घूमने वाले दो-चार गायक कहीं और काम ढूंढ लें तो बेहतर होगा। उसकी वजह से अपना कुछ नुकसान मत होने देना। तुम मुझे समझौता करने के लिए जिसे चाहो बुला रहे हो, तुम्हारे साथ कोई समझौता नहीं होगा। बता दें कि केवल सिंह ढिल्लों उर्फ ​​केवी ढिल्लों ने कई लोकप्रिय गाने बनाए हैं। इनमें जस मानक का गाना लहंगा, जस मानक का प्रदा, गुरी का निरा इश्क, परमीश वर्मा और गुरी का यार बेली, सुखी और गुरी का मिलो, करण रंधावा का फुलकारी जैसे गाने शामिल हैं। राजस्थान के रहने वाले केवी ढिल्लों ने पंजाब की पटियाला यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। गीत MP3 यूट्यूब चैनल के 35.7 मिलियन सब्सक्राइबर हैं।

कौन है जंटा खरड़, कैसे बना गैंगस्टर?


पंजाब का सबसे कुख्यात गैंगस्टर जयपाल भुल्लर बंगाल में पंजाब पुलिस के हाथों एनकाउंटर में मारा गया था। उसके साथ पुलिस एनकाउंटर में जसप्रीत सिंह उर्फ ​​जस्सी भी मारा गया था। गुरजंत सिंह उर्फ ​​जंटा खरड़ उसका भाई है। इसके बाद जंटा खरड़ अपराध जगत में सक्रिय हो गया। देश के कई थानों में उसके खिलाफ 15 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। इनमें फिरौती, हत्या, ड्रग तस्करी, हथियार तस्करी समेत अन्य मामले शामिल हैं। जंटा भारत से भागने में कामयाब रहा था। जंटा खरड़ खालिस्तानी आतंकियों से जुड़ा और खुद खालिस्तान का समर्थक था।

100% LikesVS
0% Dislikes