BREAKING-NEWS..मोदी ने मंच पर कहीं ये बड़ी बात…पंजाब को मिलेंगा किस क्षेत्र में फायदा…जानेंगे, रिपोर्ट में….?

PM-MODI-AT-BENGAL-ELECTION

SNE NETWORK.CHANDIGARH.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंडीगढ़ और पंजाब के दौरे पर हैं। चंडीगढ़ में उन्होंने 10 प्रोजेक्टों का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ के विकास से पड़ोसी राज्यों हरियाणा, पंजाब और हिमाचल का फायदा भी होता है। मैं भी PGI जाता था। PGI की क्षमता में बहुत सुधार हुआ है। मंच पर चंडीगढ़ से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी भी मौजूद हैं।

इसके बाद पीएम जालंधर आएंगे। यहां वह देश के 75 अमृत भारत स्कीम वाले रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान वह प्रमुख डेरों के संतों से भी मुलाकात करेंगे। इसके साथ पीएम जालंधर में जनसभा भी करेंगे। पीएम की इस विजिट को पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

PM के चंडीगढ़ पहुंचने से पहले पंजाब और हरियाणा सिविल सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली। पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर यह धमकी दी गई। इसके बाद पूरी बिल्डिंग को खाली करवा दिया गया। NSG कमांडोज तैनात किए गए हैं। वहीं, लुधियाना में शिवसेना नेताओं को नजरबंद कर दिया गया है। शिवसेना पंजाब के राष्ट्रीय प्रधान संजीव घनौली ने पहले ऐलान किया था कि लुधियाना में शिवसेना नेताओं पर दर्ज किए गए कथित झूठे मामलों के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले का घेराव किया जाएगा। पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शुभम शर्मा को भी हिरासत में लिया गया।

इससे पहले पीएम ने हरियाणा के जींद में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच चली। इसके साथ ही हाइड्रोजन फ्यूल से चलने वाली ट्रेन शुरू करने वाला भारत दुनिया का पांचवां देश बन गया है।###USA###UK###CANADA###PMM-MODI-NEWS###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###EUROPE###CHINA###HUNGRY###FRANCE###ITLAY###ROME###RUSSIA###UKRAINE###VIETNAM###SINGAPORE###@

100% LikesVS
0% Dislikes