BREAKING-NEWS….कौन है ‘AMARJIT’….. दुष्कर्म का ‘पाप’ छिपाने के लिए क्यों, दिया SGPC ने इसका साथ….. अब POLICE के डर से क्यों छिपता फिर रहा पापी….जानेंगे, खास REPORT में..?

SNE NETWORK.AMRITSAR/CHANDIGARH.

महिला से दुष्कर्म के मामले में SGPC के पूर्व सदस्य अमरजीत सिंह चावला की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने लुधियाना के मॉडल टाउन एक्सटेंशन स्थित उनके निवास पर दबिश दी। हालांकि जब पुलिस ने छापामारी की तो अमरजीत चावला घर मौजूद नहीं मिले। घर में केवल महिलाएं मौजूद होने के कारण टीम में शामिल महिला पुलिसकर्मियों ने चावला की पत्नी से काफी देर तक गहन पूछताछ की और पूरे परिसर की बारीकी से तलाशी ली।

बहरीन से आई महिला ने दर्ज कराई है शिकायत

मामले का खुलासा करते हुए पीड़ित महिला ने बताया कि वह मूल रूप से मालवा की रहने वाली है और बीते ढाई दशक से बहरीन में रह रही है। धार्मिक दर्शनों के उद्देश्य से जब वह श्री आनंदपुर साहिब पहुंची थी, तब आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया। दर्ज शिकायत के मुताबिक, इस साल 27 फरवरी से 19 अगस्त के दौरान आरोपी ने उसे विभिन्न सरायों और कमरों में जबरन बंधक बनाकर रखा और कई बार शारीरिक संबंध बनाए।

विरोध करने व डराने-धमकाने से आहत होकर पीड़िता ने अपनी जीवन लीला समाप्त करने का भी प्रयास किया था, हालांकि वहां मौजूद सेवादार की सतर्कता से उसे समय पर अस्पताल पहुंचाकर बचा लिया गया। पीड़िता का कहना है कि पुलिस के पास जाने से पहले उसने एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी और श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज समेत कई प्रमुख धार्मिक शख्सियतों से गुहार लगाई थी, मगर कहीं से न्याय न मिलने पर अंत उसे पुलिस की शरण लेनी पड़ी।###USA###UK###CANADA###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SGPC###PUNJAB###POLICE###GERMANY###ITLAY###FRANCE###CHINA###SINGAPORE###AUSTRIA###

100% LikesVS
0% Dislikes